माफिया मुख्तार अंसारी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी टेंशन? एक और मामले में फैसला आज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक अन्य मामले में फैसला आज
2009 में मुहम्मदाबाद थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था

गाजीपुर. बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाने में दर्ज हत्या के प्रयास (307) और आपराधिक साजिश के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट बुधवार को फैसला सुना सकती है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसले के लिए 17 मई की तारीख तय की थी. इससे पहले भी मुख़्तार अंसारी को दो अन्य मामलों में सजा हो चुकी है. एक अन्य मामले में 20 मई को भी फैसला आना है.

गौरतलब है कि पूरा मामला वर्ष 2009 का है. मेरे हसन ने मुहम्मदाबाद थाने में सोनू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था. विवेचना में पुलिस ने मुख्तार अंसारी पर धारा 120बी का केस दर्ज किया था. हालांकि इस मामले में मुख्य आरोपी सोनू यादव कोर्ट से बरी हो चुका है. अब मुख्तार पर गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट दोपहर 12 बजे के बाद फैसला सुना सकती है.

वर्तमान में मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है. माफिया मुख्तार अंसारी की आज गाजीपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से कराई जाएगी. वहीं करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर के रहने वाले कपिल देव सिंह की 2009 में हत्या हुई थी. इस मामले में 2010 में गैंग चार्ट बनाया गया था. इस मामले में कोर्ट में फैसले की तारीख 20 मई को नियत की गई है.

Tags: Mafia mukhtar ansari, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें