MP Weather: भीषण गर्मी से भोपाल के लोगों को राहत, बारिश के साथ गिरे ओले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य तिवारी/भोपाल. मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली है. प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार दोपहर 3 बजे अचानक से आसमान में बादल छा गए. वहीं, इसके कुछ देर के बाद ही हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. इसके अलावा भोपाल के एमपी नगर समेत कई सारे इलाकों में ओले गिरने की भी खबर सामने आई है.

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश में मंगलवार से ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है. इस वजह से मंगलवार को सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और दतिया से बारिश होने की खबर सामने आई है. इसके अलावा भोपाल के एमपी नगर और आईएसबीटी में ओले गिरे. जबकि ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, अनूपपुर, मंडली, सिवनी और छिंदवाड़ा में भी बारिश होने के आसार हैं. हालांकि उज्जैन और इंदौर में अभी भी भीषण गर्मी है.

एमपी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस हो गया है एक्टिव
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार से ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक बार फिर से सक्रिय हो चुका है. यही वजह है कि ग्वालियर, चंबल, सागर समेत कई सारे जिलों में 20 मई तक बारिश होने के आसार बने रहेंगे. ऐसे में प्रदेश के लगभग सभी शहरों में बादल छाने की वजह से पारे में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. बता दें कि खंडवा के ओमकारेश्वर में सोमवार को काफी तेज बारिश देखने को मिली थी.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 10:36 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें