हाथ काटने की आ गई थी नौबत! MI को धूल चटाने वाले बॉलर ने बताया इंजरी का वो खौफनाक मंजर, आखिरी ओवर में जिताया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के अहम मैच में मुंबई इंडियंस को जीती हुई बाजी के दौरान हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवर में टिम डेविड और कैमरुन ग्रीन जैसे पावर हिटर मैदान में थे. दूसरी तरह भारत का एक अनकैप्‍ड प्‍लेयर मोहसिन खान. किसी को भी उम्‍मीद नहीं थी कि वो इस मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आखिरी ओवर में 11 रन को डिफेंड कर पाएंगे. ऐसा माना जा रहा था कि छह गेंद तो दूर अगले दो-तीन बॉल पर ही मैच खत्‍म हो जाएगा. मोहसिन खान अपनी धारदार यॉर्कर गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे.

मोहसिन खान के लिए बीता एक साल खास अच्‍छा नहीं रहा है. वो कंधे की चोट के चलते प्रतिस्‍पधी क्रिकेट से बाहर रहे. इस सीजन भी उनके खेलने की कोई उम्‍मीद नहीं थी. आईपीएल 2023 के बीच में मोहसिन की एकाएक लखनऊ की टीम में वापसी हुई. पिछले मैच में खूब पिटाई होने के बावजूद इस मुकाबले के लिए मेंटर गौतम गंभीर ने उनपर भरोसा जताया. इस बार बाएं हाथ के गेंदबाज ने किसी को निराश नहीं किया. मोहसिन ने मैच के बाद जियो सिनेमा से बातचीत के दौरान बताया कि बीते साल उनकी हालत ऐसी थी कि हाथ काटने की नौबत तक आ सकती थी.

उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले मोहसिन खान ने बताया कि एक दिन पहले ही पिता आईसीयू से बाहर आए हैं. मेरा यह प्रदर्शन पिता को समर्पित है. इंजरी पर अपडेट करते हुए मोहसिन खान ने कहा ये कुछ अजीब ही थी. मेरे हाथ ने काम करना तक बंद कर दिया था. मुझे लगा कि यहां से आगे मेरा क्रिकेट करियर अब खत्‍म हो गया है. डॉक्‍टर ने मुझे यहां तक कह दिया था कि इलाज कराने के लिए आने में अगर एक महीना और लेट हो जाता तो हाथ भी काटना पड़ सकता था.

मोहसिन खान ने कहा, “मेरा हाथ उठना तक बंद हो चुका था. ऐसी परिस्थिति से निकलने में मेरी लखनऊ की टीम और कोच गौतम गंभीर ने काफी मदद की. चोट के दौरान भी मेरी उनसे और केएल राहुल से लगातार बातचीत होती थी. उन्‍होंने मुझे कहा कि तुम इस सीजन ना भी खेलो तो कोई दिक्‍कत नहीं. और एक साल बाद वापसी कर लेना. सबने मेरा साथ दिया.”

Tags: Indian premier league, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mohsin Khan, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें