भारत के बेहद डरावने जंगल, जहां एक से एक खूंखार जानवर, जाने पर कांपने लगते पांव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नामदफा, अरुणाचल प्रदेश: भारत का सबसे बड़ा जंगल. यह दुनिया का एकमात्र फॉरेस्‍ट है जहां बिग कैट्स की 4 प्रजात‍ियां रहती हैं. जैसे कि टाइगर, तेंदुआ, स्नो लेपर्ड और क्लाउडेड लेपर्ड. यहां लाल पांडा, लाल लोमड़ी जैसे कई ऐसे जानवर हैं जो भारत में कहीं और देखने को नहीं मिलेंगे. (Photo_twitter)

गिर फॉरेस्‍ट, गुजरात: गिर नेशनल पार्क दुनिया भर में प्रसिद्ध एशियाटिक शेरों का घर है. यहां 523 एशियाटिक शेर हैं. ये शेर दुनिया भर की कई विलुप्त होने वाली प्रजातियों में से एक हैं. यह काफी खूंखार होते हैं और पलभर में हमला करने का मौका बिल्‍कुल भी नहीं गंवाते. यह जंगल सोमनाथ और जूनागढ से कुछ दूरी पर है. (Photo_twitter) काजीरंगा नेशनल पार्क, असम: यह भारत के सबसे घने जंगलों में से एक है. इसील‍िए इसे रहस्‍यमयी जंगल भी कहा जाता है. यहां जानवर कब कहां से आ जाए कहा नहीं जा सकता. कई खतरनाक जानवरों का यहां ठिकाना है. इसल‍िए जंगल सफारी में भी ज्‍यादातर लोग ग्रुप में ही भेजे जाते हैं. (Photo_twitter) कान्‍हा फॉरेस्‍ट, मध्‍य प्रदेश: मुख्य रूप से टाइगर रिजर्व और प्रकृति की सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह जंगल खूंखार जानवरों का घर भी है. यह भारत में एकमात्र जगह है जहां बरसिंघा की सबसे अधिक प्रजात‍ियां पाई जाती हैं. इसीलिए इस नेशनल पार्क को कान्‍हा का गहना भी कहा जाता है. सतपुड़ा की पहाड़ियों से घिर हुआ यह जंगल बेहद घना है. (Photo_twitter) जिम कार्बेट, उत्‍तराखंड: इसे सबसे पुराना नेशनल पार्क भी कहा जाता है. बंगाल के टाइगर आपको यहीं मिलेंगे. स्तनधारियों, सरीसृप जैसे मगरमच्छ, अजगर और पक्षियों की कई प्रजातियां यहां रहती हैं. हाथी की चिंघाड़, मोर का नाच, ऊंट की सैर, शेरों की दहाड़, लाखों पक्षियों की चहचहाहट सुनने और देखने को मिलेगी. (Photo_twitter) सुंदरबन फॉरेस्‍ट, पश्च‍िम बंगाल: गंगा और मेघना नदी पर तकरीबन 18 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला यह जंगल काफी डरावना है. यह क्षेत्र मैन्ग्रोव के घने जंगलों से घिरा हुआ है और रॉयल बंगाल टाइगर का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है. यहां कई और खूंखार जानवर आपको दिख सकते हैं. (Photo_twitter)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें