
हाइलाइट्स
एक्टिव विंडो का स्क्रीनशॉट के लिए Alt+Windows+Prnt Scr का इस्तेमाल करना होगा.
Mac में Command+Shift+3 प्रेस करके स्क्रीनशॉट लेना होगा.
फुल स्क्रीन स्क्रीनशॉट लेने के लिए Print Screen के साथ Function बटन प्रेस करना होगा.
डिजिटल दौर में किसी भी चीज़ को सबूत के तौर पर पेश करने के लिए स्क्रीनशॉट बहुत काम आता है. कभी कुछ चीज़ों को सेव करने के लिए भी हम उनका स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं. फोन पर स्क्रीनशॉट लेने के कई तरीके हैं. किसी फोन में ऊपर टास्कबार में स्क्रीशॉट बटन मिलता है, तो किसी में तीन उंगलियों से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है. लेकिन ज़्यादातर फोन में देखा गया है कि स्क्रीनशॉट लेने के लिए पावर बटन और वॉल्युम बटन को प्रेस करना होता है.
मगर बहुत लोगों के ये मन में ये सवाल आता है कि आखिर लैपटॉप पर स्क्रीनशॉट कैसे लिया जा सकता है. जिन लोगों को नहीं पता उन्हें बता दें कि लैपटॉप से स्क्रीनशॉट लेने का तरीका और भी आसान है.
Windows+Prnt Scr
स्क्रीनशॉट को डायरेक्ट फाइल पर सेव करने के लिए विंडोज बटन के साथ प्रिंट स्क्रीन बटन प्रेस करना होगा. इससे आपको अलग से Paste करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. ये स्क्रीनशॉट आपको Picture फोल्डर में मिल जाएंगे.
Alt+Windows+Prnt Scr
एक्टिव विंडो का स्क्रीनशॉट लेने के लिए इन बटन कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करना होगा. एक्टिव विंडो वह विंडो है जो आपके डेस्कटॉप डिस्प्ले के टॉप पर दिखती है. यह वह ऐप भी है जिसे सबसे नीचे टास्कबार में हाइलाइट किया गया है. बैकग्राउंड में चलने वाले सभी ऐप्स स्क्रीन कैप्चर इमेज में नहीं होंगे. फोटो ‘वीडियो’ फोल्डर में ‘Capture’ फोल्डर में सेव हो जाएगी.
Fn+Prnt Scrn
फुल स्क्रीन स्क्रीनशॉट लेने के लिए Print Screen के साथ Function बटन प्रेस करें. इसके बाद इमेज क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो जाएगी, जिसे आप जहां चाहें वहां Paste कर सकते हैं. इससे लिए आपको सिर्फ Ctrl+V प्रेस करना होगा.
Mac के लिए ये है तरीका..
अगर आप ऐपल का मैक इस्तेमाल करते हैं तो आपको Command+Shift+3 प्रेस करके स्क्रीनशॉट लेना होगा. ये पूरे स्क्रीन की फोटो ले लेगा. ऐसा करने पर आपको कंप्यूटर कैमरा शटर जैसा साउंड प्रदान करेगा.
स्क्रीनशॉन अपने आप डेस्कटॉप पर सेव हो जाएगा.
दूसरा तरीका-वहीं अगर आप Command+Shift+4 प्रेस करते हैं तो आप सिर्फ डिस्प्ले का कुछ ही पार्ट का स्क्रीनशॉट ले सकेंगे. इसके लिए आपको ड्रग करके बॉक्स क्रिएट करना होगा और ड्रॉप करके उस एरिया का स्क्रीनशॉट ले सकेंगे. ये वैसा ही होगा जैसा कि स्निपिंग टूल काम करता है.
.
Tags: Mobile Phone, Portable gadgets, Tech news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 10:02 IST









