
हाइलाइट्स
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई.
BJP MP मनोज तिवारी पर भी कस सकता है कानूनी शिकंजा.
पटना. बागेश्वर धाम से जुड़े पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pandit Dhirendra Krishna Shastri) और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) के खिलाफ बिहार की यातायात पुलिस जांच कर रही है. बीते शनिवार को बाबा बागेश्वर के पटना आने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी खुद कार ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट से होटल लेकर पहुंचे थे. अब ट्रैफिक एसपी ने डीएसपी को जांच के आदेश दिए हैं.
दरअसल, मामला बीते शनिवार का है जब बाबा बागेश्वर के पटना आने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी खुद कार ड्राइव कर उन्हें एयरपोर्ट से होटल पनाश लेकर पहुंचे थे. मनोज तिवारी ड्राइविंग सीट पर, तो धीरेंद्र शास्त्री उनके बगल में बैठे नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है.
हालांकि, इस दौरान दोनों सीट बेल्ट बांधे नजर नहीं आए. दिग्गजों के द्वारा ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. अब पटना की ट्रैफिक पुलिस ने भी इसपर संज्ञान ले लिया है. पटना के ट्रैफिक एसपी पूरन झा ने बताया कि इस संबंध में डीएसपी को जांच का आदेश दे दिया गया है.
आपके शहर से (पटना)
अब बिहार पुलिस जांच कर रही है कि मनोज तिवारी और बाबा बागेश्वर ने पटना एयरपोर्ट से होटल तक आने के दौरान कार में सीट बेल्ट लगाई थी या नहीं लगाई थी. उल्लेखनीय है कि यातायात नियमों के अनुसार सीट बेल्ट नहीं बांधने पर कार का चालान काटे जाने व एक हजार रुपये जुर्माना का प्रावधान है. हालांकि, बिहार पुलिस इसपर क्या एक्शन लेती है, इसपर सबकी निगाहें फिलहाल टिकी हुई है.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 08:58 IST









