
नई दिल्ली (RBSE Rajasthan Board 8th Result 2023). इस साल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी थी. सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार आज, 17 मई को उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो रही हैं. 8वीं बोर्ड परीक्षा 11 अप्रैल 2023 को खत्म हुई थी.
राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के अनुसार, रिजल्ट आज यानी 17 मई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा. राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जयपुर के शिक्षा संकुल में जारी किए जाएंगे. प्रदेश के 9401 परीक्षा केंद्रों पर सरकारी और निजी स्कूलों के 13 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 8वीं बोर्ड परीक्षा दी थी.
Author: Up Head Line
Views: 22









