50 से ज्यादा जगहों पर NIA की रेड, टेरर फंडिंग और खालिस्तानी आतंकियों से जुड़ा है मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/अमित पांडे/चमन. गैंगस्टर और आतंकी गठजोड़ को लेकर देशभर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि एनआईए की यह रेड 50 से ज्यादा जगहों पर जारी है. जिन 4 राज्यों में यह छापेमारी चल रही है, उनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब शामिल हैं. गैंगस्टर और आतंकवादियों के गठजोड़ को लेकर एनआईए ने कुल 5 मामले दर्ज किए हैं और उसी के तहत यह कार्रवाई चल रही है.

पंजाब की बात करें, तो यहां के 12 जिलों में एनआईए की छापेमारी चल रही है. बठिंडा और मोगा जिले में 4 से 5 जगह पर जांच एजेंसी ने रेड डाली है. वहीं, सरहदी इलाक़ा फ़िरोज़पुर के कई इलाको में भी एनआईए की कार्रवाई जारी है.

फ़िरोज़पुर के गंव सतिये वाला, तलवंडी मक्खु एरिया में एनआईए ने बुधवार सुबह सुबह तीन लोगों के घरों पर रेड की है. एजेंसी के कई बड़े अधिकारी पिछले कई दिनों से इन इलाकों में गुप्त तरीक़े से इन लोगों पर के घर और इनकी गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए थे, जिसके बाद आज सुबह उन्होंने टीम के साथ छापा मार दिया, जो अभी भी चल रही है. ये रेड गुरप्रीत सेंखों मक्खु, बलदेव सिंह मथारु सतियेवाला, अवतार सिंह तलवंडी भाई के घर पर चल रही है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: Khalistan, NIA, Terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें