बड़ी तैयारी में तानाशाह! उत्तर कोरिया लॉन्च करने जा रहा है अपना पहला जासूसी सैटेलाइट, किम जोंग उन ने किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

उत्तर कोरिया अपने पहले जासूसी सैटेलाइट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है.
किम जोंग उन ने चल रहे तैयारियों का जायजा लिया.
तैयारियों का निरीक्षण करते समय किम जोंग की बेटी भी उनके साथ थी.

नई दिल्ली. किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने उत्तर कोरिया (North Korea) के पहले जासूसी उपग्रह (Spy Satellite) को असेंबल करने वाली सुविधा का दौरा किया. इसके साथ ही उन्होंने यह संकेत दिया कि देश जल्द ही लगभग सात वर्षों में अपना पहला अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च कर सकता है. आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को बताया कि किम ने ‘सैन्य टोही उपग्रह नंबर 1 जो लोड होने के लिए तैयार है’ का निरीक्षण अपनी बेटी के साथ किया.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस को एशिया में अमेरिकी सेना और उनके सहयोगियों की निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है. केसीएनए ने बताया कि किम जोंग उन ने जासूसी उपग्रह की आवश्यकता पर जोर दिया. केसीएनए के अनुसार ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ‘अमेरिकी साम्राज्यवादी और दक्षिण कोरियाई कठपुतली खलनायक डीपीआरके के खिलाफ अपने टकराव की चालों को बढ़ा रहे हैं’.

पढ़ें- North Korea: किम जोंग के देश में सिर्फ 1 मस्जिद और 5 चर्च, जानें कितनी है मुस्लिमों और ईसाइयों की आबादी

बता दें कि उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण करने से रोक दिया गया है, लेकिन प्योंगयांग ने लंबे समय से दावा किया है कि वह उपग्रह प्रक्षेपण के लिए नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम का हकदार है. वहीं अमेरिका और उसके सहयोगियों ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया के अंतरिक्ष कार्यक्रम से प्राप्त तकनीक का इस्तेमाल उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा सकता है.

” isDesktop=”true” id=”6221953″ >

जबकि संभावित लॉन्च के लिए कोई तारीख नहीं दी गई, उत्तर कोरिया 24 मई को अपने होमग्रोन नूरी अंतरिक्ष रॉकेट के लॉन्च से पहले दक्षिण कोरिया को पछाड़ने की कोशिश कर सकता है. जिसे उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. एनके न्यूज ने बताया कि किम की उपग्रह सुविधा में सार्वजनिक उपस्थिति 28 दिनों में उनकी पहली थी. उत्तर कोरिया ने आखिरी बार फरवरी 2016 में एक अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किया था, जब देश ने पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का दावा किया था.

Tags: Kim Jong Un, North Korea

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें