
बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने दो शादियां की है. धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से साल 1954 में 19 की उम्र में अरेंज मैरिज की थी. कपल के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता देओल हुए. पहली शादी के 26 साल बाद धर्मेंद्र का दिल बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमामालिनी पर आ गया. बिना पहली पत्नी को बताए ही धर्मेंद्र ने हेमा से शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी देओल तब हेमामालिनी से इतने नाराज थे कि उन्होंने चाकू से हमला कर दिया था. धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने 1981 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, "वे भले ही एक अच्छे पति न हों, लेकिन एक अच्छे पिता जरूर हैं." वहीं, सनी और हेमा की लड़ाई पर कौर ने कहा था कि मैंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए हैं और मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि वे कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते.









