DRDO वैज्ञानिक को हनीट्रैप में फांसने वाले पाक अफसर ने अन्‍य से भी किया था संपर्क: महाराष्ट्र ATS

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर से कथित तौर पर संपर्क रखने वाले पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ने भारतीय वायुसेना के कार्पोरल रैंक के एक कर्मचारी से भी संपर्क साधा था. महाराष्ट्र एटीएस (Maharashtra ATS) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कथित तौर पर ‘हनीट्रैप’ में फंसाए जाने के बाद गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में कुरुलकर को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि राज्य का आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इसका कुरुलकर मामले से कोई संबंध है.

एटीएस ने बेंगलुरु इकाई में स्थित भारतीय वायुसेना के कर्मी की पहचान की है और उसका बयान दर्ज किया गया है. एटीएस अधिकारी ने कहा कि उसे मामले में गवाह बनाया जाएगा. प्रथम दृष्टया, भारतीय वायुसेना के कर्मचारी से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किया गया इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पता वही था जो कुरुलकर से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किया गया था. पुणे में डीआरडीओ की एक प्रयोगशाला के निदेशक कुरुलकर को एटीएस ने तीन मई को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने कहा कि पुणे की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कुरुलकर को 29 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें यरवदा केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया.

पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था वैज्ञानिक
विशेष अदालत ने सोमवार को अभियोजन पक्ष के यह कहने के बाद कि उनके मोबाइल फोन का विश्लेषण करने की जरूरत है, उनकी पुलिस हिरासत मंगलवार तक बढ़ा दी थी. एटीएस के एक अधिकारी ने पिछले हफ्ते कहा था कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक कथित तौर पर व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे. अभियोजन पक्ष ने पहले अदालत को सूचित किया था कि उन्होंने एक फोन जब्त किया था जिस पर एक पीआईओ (भारतीय मूल का व्यक्ति) एजेंट ने भारतीय नंबर का उपयोग करके कुरुलकर को संदेश भेजा था. कुरुलकर ने कथित तौर पर राजनयिक पासपोर्ट पर पांच से छह देशों की यात्रा की थी और अभियोजन पक्ष जानना चाहता था कि उन यात्राओं के दौरान वह किन लोगों से मिले थे.

Tags: ATS, DRDO, Mumbai

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे