
हाइलाइट्स
एलन मस्क के वादों से नाखुश हैं वोज्नियाक
सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स न देने पाने का लगाया आरोप
वोज्नियाक ने कहा कि टेस्ला AI की गड़बड़ियां जानने के लिए खरीदें
नई दिल्ली. Apple Inc के को-फाउंडर में से एक Steve Wozniak ने हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और EV मेकर की सेल्फ-ड्राइविंग AI के बारे में कुछ गंभीर और कठोर बातें कही हैं. वोज्नियाक ने मस्क पर सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल्स देने के अपने वादे को पूरा न कर पाने का आरोप लगाया और टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग AI तकनीक से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में चिंता व्यक्ति किया.
CNN के साथ एक इंटरव्यू के दौरान वोज्नियाक ने इलेक्ट्रिक कार्स को एडवांस बनाने में मस्क की कोशिशों स्वीकार किया. लेकिन, अपनी निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सेल्फ-ड्राइविंग अभी तक वास्तविकता नहीं बन पाई है.
उन्होंने कहा कि मस्क ने जनता को ये वादा किया था कि ऑटोनॉमस व्हीकल्स 2016 तक उपलब्ध हो जाएंगे. उन्होंने ने खुद अपनी Tesla EV के लिए वादा किए गए एन्हांसमेंट के लिए $50,000 का भुगतान किया था. हालांकि, ये अपडेट अभी तक नहीं मिला.
AI से है लोगों को खतरा
वोज्नियाक के मुताबिक मस्क आए दिनों वादा करते रहते हैं. लेकिन, उन्हें पूरा नहीं कर पाते. वोज्नियाक ने न केवल टेस्ला की AI टेक्नोलॉजी पर चिंता जलाई बल्कि इसके खतरे को भी बताया. उन्होंने कहा कि टेस्ला रखने का मतलब है AI एक्सीरिएंस करना. जो झूठे दावे कर सकता है और किसी की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है.
उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप AI की गड़बड़ियों के बारे में स्टडी करना चाहते हैं तो Tesla खरीदें, जो झूठे दावे करता है और हर मौके पर आपको मारने की कोशिश कर रहा है.
हालांकि, Wozniak ने साफ किया कि चिंता खासतौर पर AI के बजाय AI के संभावित दुरुपयोग और शोषण के बारे में थी. उन्होंने नियमों की जरूरत पर जोर दिया ताकि कंपनियां AI जैसी शक्तिशाली तकनीकों को विकसित करते समय सुरक्षा और नैतिकता को प्राथमिकता दें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Apple, Artificial Intelligence, Elon Musk, Tesla
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 14:04 IST








