SSC CHSL 2023: जल्दी करें! 1600 पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट – उधव कृष्ण
पटना. कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है, जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसके आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 09 मई से जारी है.

आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जून तक है. इस परीक्षा के लिए पंजीकृत होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10-15 दिन पहले जारी किए जा सकते हैं.

1600 पदों की है वेकेंसी, ये है आयु सीमा
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट भी दी जाएगी.

आपके शहर से (पटना)

मात्र 100 रुपए है आवेदन शुल्क
सीएचएसएल के लिए आवेदन कर रहे सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. हालांकि, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) जो आरक्षण के लिए पात्र हैं. उन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी जाएगी. ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 जून 2023 तक है.

12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इस वर्ष, SSC CHSL 2022 परीक्षा टियर 1 के लिए 32 लाख के करीब छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 13 लाख ही उपस्थित हुए थे. बता दें कि एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 2023 टियर 1 अगस्त के महीने में आयोजित की जाएगी. यह सीबीटी मोड आधारित परीक्षा होगी, जबकि टियर 2 परीक्षा का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा.

हैंडसम होगा वेतनमान
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर -2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये का वेतन मिलेगा. जबकिडाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और लेवल-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा. वहीं टा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये का वेतन मिलेगा.

इस प्रकार करें आवेदन
>> सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
>> होम पेज पर अप्लाई नाउ’ लिंक पर क्लिक करें और फिर ‘सीएचएसएल’ लिंक पर क्लिक करें.
>> अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और लॉग इन करें.
>> सभी विवरण भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
>> अब अंतिम आवेदन जमा कर उसे सेव करके डाउनलोड कर लें.

Tags: Bihar News in hindi, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें