How sourabh become mohammad salim and her wife mansi adopt islam after watching zakir naik video hizb ut tahrir inside terror story

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्‍य प्रदेश ATS और NIA की संयुक्‍त कार्रवाई में हिज्‍ब-उत-तहरीर के कई संदिग्‍ध सदस्‍यों को गिरफ्तार किया गया. मध्‍य प्रदेश के अलावा तेलंगाना से भी कई संदिग्‍धों को हिरासत में लिया गया. उनसे पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हिज्‍ब-उत-तहरीर के संदिग्‍ध सदस्‍यों में टीचर से लेकर ऑटो ड्राइवर तक शामिल पाए गए. सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि संगठन जंगल क्षेत्र में कैंप लगाकर सदस्‍यों को ट्रेनिंग दी जाती थी. इसके साथ ही गुप्‍त जगहों पर धार्मिक सभाएं भी आयोजित की जाती थीं, जहां सदस्‍यों का ब्रेनवॉश किया जाता था. सुरक्षा एजेंसियों ने भोपाल और छिंदवाड़ा से हिज्‍ब-उत-तहरीर के 11 सदस्‍यों को पकड़ा है. अब हिज्‍ब-उत-तहरीर के सदस्‍यों को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है.

हिज्‍ब-उत-तहरीर के सदस्‍य मोहम्‍मद सलीम और उसकी पत्‍नी मानसी को लेकर रोंगटे खड़े वाली कहानी का पर्दाफाश हुआ है. इन दोनों के जैन और अग्रवाल से मुस्लिम बनने की कहानी बेहद खतरनाक है. मोहम्‍मद सलीम का नाम मुसलमान बनने से पहले सौरभ था. वह कक्षा 12 तक आरएसएस की शाखाओं में जाता रहा था. इसके बाद उसने पीएचडी की डिग्री हासिल की और भोपाल के ही एक कॉलेज में प्रोफेसर बन गया. जैन से मुसलमान बने सौरभ उर्फ सलीम के पिता ने बताया कि वर्ष 2013 में कॉलेज के प्रोफेसर कमाल ने सौरभ का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया. सौरभ भगोड़े जाकिर नाइक का वीडियो देखने लगा. वह नाइक से मिलने मुंबई गया था और वहीं सौरव सलीम बन गया.

हिज्ब-उत-तहरीर के जिहादी पहले हिंदू से बने मुस्लिम, फिर लड़कियों का भी कराया धर्म परिवर्तन 

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

पत्‍नी और बच्‍चों ने भी कबूला इस्‍लाम
सौरभ से सलीम बने इस शख्‍स ने पत्‍नी का धर्म परिवर्तन कराया. उसकी पत्‍नी मानसी अग्रवाल ने अपना नाम रायला रख लिया. ‘दैनिक भास्‍कर’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, मानसी उर्फ रायला और सौरभ उर्फ सलीम ने अपने बच्‍चों का भी धर्म परिवर्तन करा दिया. दंपति ने अपने बच्‍चे अनुनय का नाम यूसुफ और वत्‍सल का नाम इस्‍माइल रख दिया. मध्‍य प्रदेश एटीएस ने सौरभ से सलीम बने शख्‍स को हिज्‍ब-उत-तहरीर का सदस्‍य बताते हुए देश विरोधी गतिविधियों में लिप्‍त होने का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया है. बता दें कि भोपाल-छिंदवाड़ा से 11 और हैदराबाद से गिरफ्तार हिज्‍ब-उत-तहरीर के 5 सदस्‍यों से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है.

कॉलेज में ब्रेनवॉश
सलीम के पिता ने बताया कि जिस कॉलेज में उनका बेटा पढ़ाता था, वहां प्रोफेसर कमाल भी पढ़ाते थे. उनका कहना है कि प्रोफेसर कमाल भगोड़े जाकिर नाइक का बेहद खास हुआ करता था. कमाल ने ही सौरभ का ब्रेनवॉश करना शुरू किया था. वह आगे बताते हैं कि साल 2014 में सौरभ उर्फ सलीम ने बहनों से राखी बंधवाने तक से इनकार कर दिया था. फिलहाल वह जांच एजेंसियों की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Tags: Bhopal news, Crime News, Terrorism In India

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें