Ayodhya News : भव्य अयोध्या खोलेगी विकास का रास्ता, तीव्र गति से हो रहा 3 पथों का निर्माण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या.अयोध्या में भव्य मंदिर दिव्य आकार ले रहा है. मंदिर की भव्यता और कलाकृतियां हर राम भक्तों को मोहित कर रही है. भगवान राम का भव्य मंदिर दिसंबर 2023 में प्रथम चरण पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर राम भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे. इतना ही नहीं दूसरी तरफ जब भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो देश दुनिया के राम भक्त धर्म नगरी अयोध्या पहुंचेंगे और अपने आराध्य के दर्शन पूजन करेंगे.

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए राम मंदिर तक तीन पथों का निर्माण इन दिनों धर्म नगरी अयोध्या में तेजी के साथ किया जा रहा है. अत्याधुनिक सुविधाओं से तीनों पथों को लैस किया जा रहा है. इतना ही नहीं अयोध्या के संत महंत भी उत्साहित है.संतों का कहना है कि अब भव्य अयोध्या जल्द ही तरक्की की नई द्वार खोलेगी .जब आराध्य अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो अयोध्या का नजारा अयोध्या की छटा अद्भुत और अलौकिक होगी.

बनाए जा रहे तीन पथ
राम मंदिर तक जाने के लिए अयोध्या में 3 पथ बनाया जा रहा है. जिसमें हनुमानगढ़ी श्रृंगार हार्ड बैरियर से लेकर राम जन्मभूमि तक भक्ति पथ बनाया जा रहा है तो वहीं बिरला धर्मशाला से लेकर राम जन्मभूमि तक जन्मभूमि पथ का निर्माण किया जा रहा है. इसके अलावा सहादतगंज बाईपास से लता मंगेशकर चौक राम पथ का निर्माण किया जा रहा है. इन तीनों पथों के निर्माण पूरा होने की अलग-अलग डेडलाइन भी जारी की गई है.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

भक्ति पथ का निर्माण जल्द होगा पूरा
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तीनों पथों को युद्ध स्तर पर बनाया जा रहा है तो वहीं बिरला मंदिर से राम जन्मभूमि तक जाने वाले भक्ति पथ का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. अत्याधुनिक लाइट से युक्त जन्मभूमि पर एक साइड पत्थरों को लगाया जा रहा है. तो दूसरी तरफ भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित कलाकृतियों को भी प्रदर्शित करने की योजना है. इतना ही नहीं जब श्रद्धालु इस रास्ते से अपने आराध्य के दर्शन को जाएंगे तो उनको धर्म नगरी अयोध्या होने का एहसास भी होगा, इसके लिए रामायण कालीन दृश्य भी इस पथ पर लगाए जाएंगे.

जन्मभूमि पथ पर होंगे कलाकृतियों के दर्शन
हनुमानगढ़ी श्रृंगार हॉट बैरियर से लेकर दशरथ महल कनक भवन होते हुए अमावा राम मंदिर की तरफ से सीधा राम जन्मभूमि को यह भक्ति पथ जाएगा. इस पद से अगर आप रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको अयोध्या के कई सारे पौराणिक मंदिर के दर्शन एक साथ भी हो सकते हैं. जैसे हनुमानगढ़ी, दशरथ महल ,कनक भवन इस पथ का भी निर्माण की प्रगति के साथ किया जा रहा है. श्रद्धालुओं के मूलभूत सुविधा से लैस किया जाएगा भगवान राम के जीवन पर आधारित कलाकृतियों का वर्णन भी होगा.

11 किलोमीटर लंबा होगा राम पथ
सहादतगंज बाईपास से लेकर लता मंगेशकर चौक लगभग 11 किलोमीटर लंबे राम पथ का निर्माण भी इन दिनों अयोध्या में तेजी के साथ किया जा रहा है. दिसंबर 23 तक इस पथ को भी पूरा कर लिया जाएगा.

Tags: Ayodhya News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें