हाइलाइट्स
2024 संसदीय चुनाव में समाजवादी पार्टी न्यूज चैनलों से बनाएगी दूरी!
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से सियासी चर्चा.
अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव में भाजपा पर धांधली के आरोप लगाए.
इटावा. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकार के दबाव में होने का भी आरोप लगाया और मीडिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 तक उनकी पार्टी द्वारा मीडिया से दूरी बनाए जाने की भी बात कही. अखिलेश यादव इटावा में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता महावीर सिंह यादव के फतेहपुरा आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे.
अखिलेश यादव ने 2024 के संसदीय चुनाव में टीवी मीडिया की भूमिका पर तंज कसते हुए कहा, 2024 के संसदीय चुनाव की तैयारियों कें क्रम में न्यूज चैनलों से दूरी बनाई जाएगी और उनके दुष्प्रचार से बचा जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा कई बार दूसरे दलों को आगे करके लड़ती है और कई बार सीधे लड़ती है, राजनीति दल जानते हैं कि किसको हराने से देश का लोकतंत्र बचेगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मेयर, नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ा है, भाजपा बेईमानी नहीं करेगी तो सफाया होगा.
भाजपा के लिए काम करते हैं अधिकारी-अखिलेश
सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है अधिकारी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं. उन्होंने भाजपा के मंत्रियों और प्रभावशाली नेताओ के बूथों की समीक्षा के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को समीक्षा इस बात की करनी चाहिए कि उन्होंने कितने अधिकारियों से बेईमानी करवाई है. सहरानपुर में एक अधिकारी ने निष्पक्ष होकर रिजल्ट दे दिया उसकी संटिंग कर दी, उसको छुट्टी पर भेजने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि कई अधिकारी ऐसे हैं जो बीजेपी के लिए काउंटिंग से लेकर रिजल्ट तक काम करते हुए दिखाई दिए हैं.
आपके शहर से (लखनऊ)

UP Weather Today: UP के मौसम में अगले 2 दिन में होगा बड़ा बदलाव, सोमवार को झांसी रहेगा सबसे गर्म

यूपी: लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, जून में 3 जगह होंगी रैलियां

IPL 2023 : लखनऊ में होने जा रहे IPL मैच में गोरखपुर वालों को 50 परसेंट डिसकाउंट, 16 मई को लखनऊ में होगा यह मैच

Bullion Market Lucknow: शादियों के सीजन में सोने के बढ़े भाव, पिछले 4 हफ्ते से रेट स्थिर, जानें वजह

UP में सपा का MY समीकरण ध्वस्त! जानें निकाय चुनावों में क्यों हुआ अखिलेश की पार्टी का बुरा हाल, यह रही वजह

UP Nikay Chunav 2023: जानिए कौन है 22 साल के हिमांशु अंबेडकर, सपा की साइकिल को कर दिया पंचर

IIT Placement: IIT के इस कोर्स से कर लिए पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी सेट, मिलता है करोड़ों का पैकेज

Hotels in Lucknow: लखनऊ आएं फ्लाइट से, पर ठिकाना ढूंढ़ें चार बाग में, सस्ते होटल मिलेंगे यहीं

IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कुत्ते ने काटा, MI के मैच से पहले LSG ने शेयर किया वीडियो

Lulu Fashion Week: शारीरिक दिक्कतों को भूल बच्चों ने रैंप वॉक कर जीता सभी का दिल, आप भी देखें खास लम्हा

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी की जीत के पर्दे के पीछे ये हैं नायक, जबर्दस्त रणनीति से विपक्ष को दी पटखनी
अधिकारियों-कर्मचारियों पर भाजपा का दबाव-अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि कर्नाटक के परिणामों पर बात करें या उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में अधिकारी लगातार हस्तक्षेप कर रहे थे. सरकारी कर्मचारियों का व्यवहार और सरकार का दबाव से कर्नाटक से भाजपा साफ हुई है अब उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से भी भाजपा का सफाया होगा. सपा नेता ने कहा कि निकाय चुनाव में अधिकारियों ने बेईमानी न की होती तो आज परिणाम कुछ अलग होते. वोटर लिस्ट से लेकर सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार से लगता है कि सरकार के दबाव में निकाय चुनाव कराया गया, जहां लेकिन जनता अबकी बार बीजेपी को पूरे देश से बाहर करने का काम करेगी.
हमारा वोट प्रतिशत पहले की तुलना में बढ़ा-अखिलेश
आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम की ओर से मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कहीं पर खुद चुनाव लड़ती है तो कहीं पर दूसरे दलों को आगे कर देती है, इसलिए इन दलों को सोचना पड़ेगा कि आने वाले समय में कि किसके साथ रहने से लोकतंत्र बचेगा और किसके साथ रहने से नहीं बचेगा. सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि पिछले मेयर और नगर पालिका के चुनाव से तुलना करें तो इस बार पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है.
बुनियादी सवालों से किनारा करती है भाजपा-अखिलेश
केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर अखिलेश यादव ने कहा कि 9 महीने में एक नया जीवन मिल जाता है, जो 7 से 6 बुनियादी समस्याएं और सवाल थे, वहीं के वहीं हैं. महंगाई और बेरोजगारी आज भी चरम सीमा पर है. देश और प्रदेश के अधिकारी बीजेपी के पदाधिकारी बन कर काम कर रहे हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि वह जनता के बीच रहने की आदत डालें. हमें निराश नहीं होना है बल्कि और मजबूती से जनता के लिए खड़ा होना है.
सैफई में कार्यकर्ताओं से मिले अखिलेश यादव
बता दें कि नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को सैफई स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने जिले के हारने वाले प्रत्याशियों और जीतने वाले सभी चेयरमैनों से मुलाकात करके विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी. दोपहर में अखिलेश यादव ने जीतने वाले नवनिर्वाचित चेयमैनों को बधाई दी. उन्होंने सभी को नगर निकायों में विकास कराने के निर्देश दिए. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से जुड़े प्रार्थनापत्र भी दिए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 10:49 IST








