Cannes 2023: अनुष्का शर्मा से सारा अली तक पर रहेंगी नजरें, ऐश्वर्या राय-दीपिका पादुकोण का इस बार कैसा होगा लुक?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. सिनेमा जगत की खास ​फिल्मों की चर्चा और सेलेब्स का आकर्षक अंदाज, कुछ ऐसा ही होता है कांस फेस्टिवल. कांस फेस्टिवल 2023 का आज से यानी मंगलवार, 16 मई से हो रहा है. कांस में इस बार ऐश्वया राय बच्चन, दीपिका पादुकोण के साथ ही भारतीय सिनेमा जगत के कुछ नए चेहरे भी दिखाई देंगे. इनमें ​अनुष्का शर्मा, सनी लियोनी, सारा अली खान के नाम शामिल हैं.

01

76वें कांस 2023 फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 16 मई से 27 मई तक होगा. समारोह में कई खास फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी. इस बार अनुष्का शर्मा से लेकर सारा अली खान तक इस फेस्टिवल में अपना अनोखा अंदाज दिखाएंगी.

02

कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय का हमेशा से जलवा रहा है. इस बार भी ऐश्वर्या कांस में शिरकत करने वाली हैं. बताया जा रहा है कि वे अलग अलग इवेंट में हिस्सा ​लेंगी. वे गाउन के साथ ही भारतीय परिधान में भी नजर आ सकती हैं. ऐश्वया ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था.

03

कांस में दीपिका पादुकोण भी कई बार अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी हैं. बीते साल 2022 में उन्होंने ज्यूरी मेम्बर के तौर पर इस फेस्टिवल में हिस्सा लिया है. ​इस साल वे किस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

04

अनुष्का शर्मा इस बार कांस में अपने डेब्यू को लेकर एक्साइटेड हैं. वे कैट विंसलेट के साथ वीमन से जुड़े एक सेशन में हिस्सा लेंगी. यह पहला मौका है जब वे कांस रेड कारपेट पर दिखेंगी और उनके फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं.

05

सनी लियोनी भी इस बार कांस रेड कारपेट पर पहली बार कदम रखेंगी. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ की फेस्टिवल के दौरान स्क्रीनिंग होगी. इसी दौरान वे इवेंट में शिरकत करेंगी. फिल्म में उनके साथ राहुल भट्ट ने काम किया है.

06

खबर है कि इस बार सारा अली खान भी कांस में डेब्यू करेंगी. सारा अली इन दिनों विक्की कौशल के साथ अपनी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में हैं. सारा किस दिन और किस कार्यक्रम में शामिल होंगी, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें