बिहार में नौकरी के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से फ्रॉड, कृषि विभाग में निकली थी बहाली, केस दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में नौकरी के नाम पर 700 लोगों से ठगी, पुलिस ने किया केस.
कृषि विभाग में कोऑर्डिनेटर समेत अन्य पदों के लिए निकाली गई थी फर्जी बहाली.

पटना. कृषि प्रखंड समन्वयक समेत अन्य पदों के लिए नियुक्ति पत्र निकाल कर सात सौ से ज्यादा बेरोजगारों से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सानने आया है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. इस मामले में जहानाबाद के रहने वाले अजित कुमार की लिखित शिकायत पर कृषि उत्थान फॉर्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों दारोगा दास, विवेक कुमार सिंह, सचिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार और सौरव शुक्ला के खिलाफ दीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. दीघा थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

बताया जाता है कि कृषि उत्थान फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने दीघा के बाटा मोड़ के पास कार्यालय खोल रखा था. वर्ष 2021 में कंपनी की ओर से प्रखंड समन्वयक समेत कई पदों के लिए नियुक्ति निकाली गई थी. उसमें बताया गया कि 14 से अधिक बैच बनाकर प्रखंडों में काम कराया जाएगा. एक बैच में 60 लोगों के होने की बात बताई गई.

आपके शहर से (पटना)

बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों से पांच सौ रुपये के हिसाब से परीक्षा शुल्क भी वसूले गए गए. दीघा के एक निजी कॉलेज में परीक्षा ली गई. सात सौ से अधिक लोगों से सुरक्षा राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये खाते में जमा कराए गए थे. रुपये लेने के बाद कंपनी के कर्मचारी अभ्यर्थियों से टालमटोल करते रहे. इतनी बड़ी संख्या में लोगों से ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Tags: Bihar latest news, Bihar News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें