Palamu Crime News: चचेरे भाई ने पंचायत की शह पर बहन का केश काटकर गांव में घुमाया, जानें वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट : नील कमल

पलामू. पलामू में पंचायत के तुगलकी फैसले के बाद एक युवती के साथ अमानवीय बर्ताव का मामला सामने आया है. पाटन थाना क्षेत्र के जोगीडीह इलाके में शादी से मना करने पर युवती को पंचायत के फैसले के बाद बाल काटकर और चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया. इस दौरान उसके मारपीट भी की गई. फिर उसे बेसुध अवस्था में गांव के बाहर जंगल में छोड़ दिया गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद पीड़ित युवती को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके मां-बाप 8 साल पहले ही गुजर चुके हैं. उनकी बड़ी बहन व चचेरे भाई संपत्ति हड़पने के लिए उसकी शादी करवाना चाहते हैं. लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती. उसकी बहन ने 19 अप्रैल को जबरन उसके घर बारात बुला ली, जिससे परेशान होकर वह घर छोड़ भाग गई. 2 दिन पहले जब वह घर लौटी तो पूरे गांव के लोगों ने पंचायत लगाकर उसके साथ अमानवीय सलूक किया.

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके चचेरे भाई की अगुवाई में पंचायत ने फरमान सुनाया और उसके बाल काटने के बाद जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के बाहर जंगल में छोड़ दिया.

पाटन थाने से आई महिला आरक्षी ने बताया कि पुलिस की देख-रेख में पीड़िता का इलाज चल रहा है. पुलिस टीम इस मामले में कार्रवाई करेगी. थाना प्रभारी गुलशन ग्रोवर ने कहा कि युवती के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ पाटन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. संबंधित लोगों को पुलिस पकड़ रही है.

Tags: Crime News, Palamu news, Property dispute

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें