
पटना. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी (Hindustani Awam Morcha) ‘हम’ ( HAM) पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच जीतन राम मांझी ने ऐसा बयान दिया कि बिहार में महागठबंधन को भी एक झटके में सकते में डाल दिया है. एकला चलो की राह पकड़ने की बात कह लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की भी बात कह डाली. इस दौरान जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ रहने की कसम तोड़ने की बात तक कह दी. जाहिर है उनके इस बयान ने महागठबंधन की परेशानी बढ़ा दी है.
जीतन राम मांझी ने कार्यकर्ताओं को जोश दिलाते हुए पार्टी की बात रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जा सकती है. उन्होंने यह भी कह दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे साथ कुछ कमी किया है. दो मंत्रालय को हटाकर एक मंत्रालय दिया. मांझी ने दोबारा वह विभाग देने की मांग की. इसके साथ ही मांझी ने महागठबंधन में कॉर्डिनेशन कमेटी बनने की मांग की है.
सरकार द्वारा बनाए जाने वाले आयोग में पार्टी के लोगों को जगह मिलनी चाहिए. मांझी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उचित सीट मिलनी चाहिए, अगर उचित नहीं मिलती है तो सभी 40 लोकसभा सीट और विधानसभा के सभी 245 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी सक्षम है.
आपके शहर से (पटना)
मांझी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात को प्रमुखता देना जरूरी है, अगर कार्यकर्ताओं ने कहा तो एकला चलो की राह पर भी पार्टी चलने को तैयार है. जीतन राम मांझी के पुत्र और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए संतोष सुमन ने भी कहा की वोट हमारा और शासन तुम्हारा नहीं चलेगा. गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है.
हम राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए गए बड़े फैसले
हम पार्टी के राजगीर में चलने वाले दो दिनों की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज खत्म हो गई. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संतोष कुमार सुमन को निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. इस बैठक में शक्ति सावंत को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और राजेश रंजन को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए संतोष सुमन ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में गांधी मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. वोट हमारा और शासन तुम्हारा नहीं चलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 08:29 IST









