
हाइलाइट्स
दो जनजातियों के बीच पिछले कुछ सालों से चला आ रहा है विवाद
पुलिस व सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोलीबारी को रोका
कोहाट: पाकिस्तान (Pakistan) में जहां इमरान खान को लेकर पहले ही बवाल मचा हुआ है. अब वहां एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिला है. सोमवार को पाकिस्तान के पेशावर के कोहाट जिले से दो आदिवासी गुटों के बीच खूनी संघर्ष की खबरें भी सामने आईं. पाकिस्तान के एआरई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान के परिसीमन (clash over delimitation of a coal mine) को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 16 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के दर्रा आदम खेक (Darra Adam Khek) इलाके में हुई. यहां खदान के परिसीमन को लेकर दो आदिवासी समूह सनीखेल और जरघुन खेल जनजातियों (Sunnykhel and Zarghun Khel tribes) के बीच खूनी संघर्ष हुआ.
कोहाट पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शवों और घायलों को पेशावर (Peshawar hospital) के अस्पताल में भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि घायलों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों ओर से हुई गोलीबारी में कई लोग हताहत हुए हैं. अधिकारी ने कहा कि संघर्ष की सूचना पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रतिद्वंद्वी जनजातियों के बीच गोलीबारी को रोका.
घटना के संबंध में दर्रा आदम खेक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया गया है कि कोयला खदान (coal mine) के परिसीमन (delimitation) को लेकर यहां दो जनजातियों के बीच विवाद पिछले कुछ सालों से चला आ रहा है और गतिरोध को समाप्त करने के लिए कई सुलह “जिरगास” की गई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pakistan, Pakistan news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 07:50 IST









