
प्रियांक सौरभ
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने एक व्यक्ति का हर्निया का ऑपरेशन किया, लेकिन ऑपरेशन के नामपर उसका हाइड्रोसील काटकर हटा दिया. इस मामले को सबसे पहले News 18 ने ही प्रकाशित किया था, जिसके बाद अब इस मामले में आरोपी डॉक्टर एआर श्रीवास्तव, संचालक ब्रिज बिहारी चौधरी और नर्स सविता ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
पीड़िता कमलेश महतो की पत्नी संगीता देवी ने सकरा थाना में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज क राया हैं. उन्होंने आवेदन में लिखा कि उन्हें जबरन बुलाकर ऑपरेशन किया और फिर गलत ऑपरेशन करके हाईड्रॉसील काटकर हटा दिया गया. मामले को लेकर प्रभारी एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता के तरफ से सकरा थाना में आवेदन दिया गया है. मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर थाना क्षेत्र के सकरा थाना में रेलवे फाटक के पास शिव शक्ति नर्सिंग होम के नाम से एक एक निजी अस्पताल है. यहां बीते 10 अप्रैल को सकरा वाजिद के रहने वाले कमलेश महतो का हॉर्निया का ऑपरेशन किया गया था. इस अवैध नर्सिंग होम में हर्निया का इलाज तो ठीक से हुआ नहीं, बल्कि कमलेश की हाइड्रोसील ही काट कर हटा दिया है. इसकी वजह से मरीज की स्थिति बिगड़ गई थी. मामला तूल पकड़ने के बाद आरोपी नर्सिंग होम के संचालक और डॉक्टर सभी फरार हो गए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar news today, Bihar police
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 07:20 IST









