आज का पंचांग 16 मई 2023: करें पवनपुत्र हनुमान की पूजा, पाएं संकटों से छुटकारा, जानें, शुभ अशुभ समय, नक्षत्र, योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि है.
मंगलवार के दिन विधि अनुसार हनुमान जी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं.

आज का पंचांग 16 मई 2023 (Aaj Ka Panchang): आज ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि, करण कौलव, योग प्रीति और मंगलवार का दिन है. हिंदू धर्म के अनुसार, प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी-देवता की पूजा की जाती है. मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है. बजरंगबली संकट मोचक हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. मंगलवार का व्रत उन्हें जरूर रखना चाहिए, जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है. आज के दिन बजरंगबली की पूजा आप सुबह-शाम करेंगे तो अधिक लाभदायक साबित हो सकता है.

लगातार 21 मंगलवार तक व्रत रखने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. नियम के अनुसार, पूजा करने के लिए सुबह उठकर स्नान करना जरूरी है. साफ लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए. अपने घर के पूजा स्थान की साफ-सफाई कर लें. हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रखें. बजरंगबली के समक्ष दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाएं. लाल रंग का फूल, सिंदूर, कपड़ा चढ़ाएं. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. आरती करें और फिर हनुमान जी को प्रसाद का भोग लगाएं. मान्यता है कि मंगलवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए. गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी को भला-बुरा, अपशब्द नहीं बोलना चाहिए. साथ ही बहस, झगड़ा आदि नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं, आज के दिन किसी को कर्ज, उधार ना दें, लेकिन खुद किसी से लिया हुआ कर्ज वापस कर सकते हैं. यदि मंगलवार का व्रत करने वाले पूरे दिन ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र का जाप लाल चंदन की माला से करेंगे तो शुभ फलदायी साबित होगा.

16 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष द्वादशी
आज का करण – कौलव
आज का नक्षत्र – उत्तराभाद्रपदा
आज का योग – प्रीति
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल – उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:58:00 AM
सूर्यास्त – 07:13:00 PM
चन्द्रोदय – 27:49:59
चन्द्रास्त – 15:52:00
चन्द्र राशि– मीन

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:35:06
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:25 से 12:44:46 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:13:04 से 09:07:24 तक
कुलिक– 13:39:06 से 14:33:27 तक
कंटक– 06:24:23 से 07:18:43 तक
राहु काल– 15:54 से 17:34
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:13:04 से 09:07:24 तक
यमघण्ट– 10:01:45 से 10:56:05 तक
यमगण्ड– 08:53:49 से 10:35:42 तक
गुलिक काल– 12:35 से 14:15

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें