आज का राशिफल: तुला राशि वालों के महत्वपूर्ण काम होंगे पूरे, वृश्चिक, धनु राशि वाले सेहत का ध्यान रखें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 16 May 2023)

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, इससे आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी. काम में सहकर्मियों का साथ मिलेगा. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से आपको यश मिलेगा. माता-पिता की ओर से कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 16 May 2023)

आज यात्रा प्रवास का आयोजन न करें. स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. संतान के संबंध में समस्याएं खड़ी होंगी. स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें. हालांकि, वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है. बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में न पड़ें. शेयर- सट्टे का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 16 May 2023)

आज किसी घरेलू मामले को लेकर मानसिक तनाव होने की आशंका है. मन में उठने वाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. माता की सेहत का ध्यान रखें. अनिद्रा सताएगी. जलाशयों से बचकर रहना हितकर है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें