
रिपोर्ट- अभिषेक रंजन
मुजफ्फरपुर. शहर के ब्रह्मपुरा चौक से संजय सिनेमा रोड में एक 40 साल पुरानी पकौड़ा और भूंजा की दुकान है. पूरे शहर में यह दुकान स्वाद के दीवानों के लिए लोकप्रिय है. इस दुकान पर पकौड़ा खाने पूरे शहर से लोग आते हैं. इस दुकान को चलाने वाले प्रशांत बताते हैं कि उनके पिता ने यह दुकान 40 साल पहले शुरू की थी. तभी से यह दुकान पूरे शहर में लोकप्रिय है. प्रशांत आगे कहते हैं कि कई लोग तो 20-20 किलोमीटर की दूरी तय कर उनकी दुकान पर आते हैं. जबकि कई लोग तो ऐसे हैं, जो रेगुलर उनके ग्राहक हैं. एक बार उनके यहां के बने पकौड़ा का स्वाद चखने के बाद लोग बार-बार खाने यहां आते हैं.
क्वालिटी को रखा जाता है मेंटेन
दुकानदार प्रशांत ने बताया कि भूंजा के साथ पकौड़ा खाने का बिहार में खूब चलन है. उनके पिता ने 40 साल पहले इसी चलन को ध्यान में रखते हुए दुकान की शुरुआत की थी. दुकान पर बनने वाले चीजों में प्याज का पकौड़ा, आलू चॉप, गोभी के पकौड़ा और दाल बड़ी बेहद लोकप्रिय है. प्रशांत कहते हैं कि इसे बनाने की तैयारी उनकी दुकान पर सुबह से ही शुरू हो जाती है. इन सभी चीजों को बनाने में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है. अच्छे क्वालिटी का तेल और बेसन होने की वजह से पकौड़ा का स्वाद और बढ़ जाता है. साथ ही इसे बनाने के दौरान कई मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जो अन्य जगह मिलने वाले पकौड़ा के मसाले से अलग है. प्रशांत आगे बताते हैं कि चूरा, चना और बादाम के भूंजा के साथ इस पकौड़ा का स्वाद खिलकर आता है.
30 से 40 रुपया में भरपेट नाश्ता
प्रशांत ने बताया कि उनके यहां मिलने वाला पकौड़ा पॉकेट फ्रेंडली है. आलू चॉपकी कीमत 6 रुपया प्रति पीस, प्याजी की कीमत 7 रुपया प्रति पीस और गोभी पकौड़ा 20 रुपया का हाफ प्लेट है. प्रशांत कहते हैं कि पकौड़ा और भूंजा के साथ सबसे अच्छी चीज यह है कि 30 से 40 रुपया में भर पेट नाश्ता हो जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Food business, Food Recipe, Muzaffarpur latest news, Muzaffarpur news, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 13:34 IST









