कौन है दुनिया का सबसे अमीर राजघराना, परिवार में 15000 लोग, 5 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा दौलत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ब्रुनेई का राजघराना- पहले स्थान पर ब्रुनेई का राजघराना है. ब्रुनेई के सुल्तान हैं जिनका नाम हसनाल बोलखिया है. माना जाता है कि इनका घर दुनिया में सबसे बड़ा रिहायशी स्थान है. ब्रुनेई के राजघराने के पास 28 अरब डॉलर की संपत्ति है. सुल्तान के पास कई प्राइवेट जेट, 600 रोल्स रॉयस और करीब 300 फरारी हैं. (reuters)

थाइलैंड का राजघराना- थाइलैंड के महाराज का नाम महा वजीरालोंगकोर्न है. 1782 से थाइलैंड पर चक्री वंश का राज है. वजीरालोंगकोर्न को राजसिंहासन उनके पिता राजा भूमिबोल के निधन के बाद मिला था. इस राजघराने के पास अनुमानत: 30-60 अरब डॉलर की संपत्ति है. (reuters) ब्रिटिश राजघराना- एक समय पर आधी दुनिया पर राज करने वाला ब्रिटिश राजघराना इस फेहरिस्त में पांचवें स्थान पर है. महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद अब किंग चार्ल्स III इंग्लैंड के महाराज हैं. इस परिवार के पास 88 अरब डॉलर की संपत्ति है. (reuters) अबू धाबी राजघराना- चौथे स्थान पर अबू धाबी का राजघराना है. इस परिवार के मुखिया खलीफे बिन जायद अल नाहयान हैं. वह 2004 से यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति भी हैं. परिवार की कुल संपत्ति करीब 150 अरब डॉलर की है. (reuters) कतर राजघराना- कतर पर थानी राजघराने का शासन है. इसकी अगुआई शेख तमीम बिन हमाद अल थानी करते हैं. यह परिवार कतर पर 1850 के करीब से राज कर रहा है. गौरतलब है कि न्यूयॉर्क की सुप्रसिद्ध इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग में इस परिवार की हिस्सेदारी है. इसके अलावा ब्रार्कलेज, ब्रिटिश एयरवेज और फॉक्सवैगन में भी कतर राजघराने का हिस्सा है. परिवार की कुल संपत्ति करीब 335 अरब डॉलर है. (reuters) कुवैत राजघराना- कुवैत पर अल-सबाह राजघराने का राज है. इसके मुखिया शेख सबाह IV अहमद अल-जबैर अल-सबाह हैं. यह कुवैत के वर्तमान आमिर हैं. इस परिवार के पास 360 अरब डॉलर की संपत्ति है. (reuters) सऊदी अरब राजघराना- यह दुनिया का सबसे अमीर राजघराना है. यह परिवार 1744 से सऊदी पर राज कर रहा है. परिवार की कुल संपत्ति 1.4 लाख करोड़ डॉलर (ट्रिलियन) है. माना जाता है कि इस परिवार में कुल 15000 लोग हैं. अभी इस परिवार के प्रमुख और सऊदी अरब के शासक किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सउद हैं. (reuters)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें