कंटेनर रोड ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत, एक कि मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कंटेनर रोड ट्रेलर में आमने-सामने की भिड़ंत, केबिन में फंसे कंडक्टर ड्राइवर

कौशांबी जिले में कंटेनर और ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत मैं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद कंटेनर में ही ड्राइवर और कंडक्टर फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। एक्सीडेंट के कारण घंटों NH2 पर जाम लगा रहा।

घटना कोखराज थाना के सामने की है। बताया जा रहा है कि कानपुर की तरफ से आ रही कंटेनर गाड़ी का अचानक टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर प्रयागराज की तरफ से आ रही ट्रेलर गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर में कंटेनर में रहे ड्राइवर और कंडक्टर केबिन में ही फंस गए। मौजूद रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कंडक्टर और ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। Nh-2 पर हुए विशाल एक्सीडेंट के कारण घंटो जाम लगा रहा है। जिससे राहगीरों को काफ़ी दिक्कत हुई।

दोनों कंटेनर के 3 लोग घायल हुए थे जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल मंझनपुर में एक युवक की मौत हो गई है युवक राजस्थान के किशनगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

रिपोर्ट- मो0 फ़ैज़

मँझनपुर

 

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें