बोकारो में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मृतक की 3 मई को हुई थी शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मृत्युंजय कुमार/बोकारो. झारखंड के बोकारो (Bokaro) में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसे (Accident) में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना कथारा-गोमिया मुख्य पथ के निकट किशन ढाबा के पास की है. मृतक की पहचान गोमिया प्रखंड के पडरिया बस्ती निवासी 25 वर्षीय रूपेश यादव ऊर्फ बिट्टू यादव के रूप में हुई है. बीते तीन मई को बांध पंचायत के बाबू राम टोला में उसकी शादी हुई थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, रूपेश शादी में मिली नई पल्सर बाइक से मुख्य सड़क होते हुए अपने नानी घर बोडिया बस्ती जा रहा था. इस दौरान किशन ढाबा के पास वो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद यहां आस-पास के लोगों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई. आक्रोशित भीड़ ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. उन्होंने नारेबाजी करते हुए मृतक के घरवालों के लिए मुआवजे का मांग की.

सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची और वस्तु स्थिति की जानकारी ली. प्रशासन के द्वारा किये गये पहल के बाद‌ जाम को हटा गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बात की. उन्होंने घटना को दुखद बताया.

रूपेश यादव की मौत के बाद उसके घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Tags: Bike accident, Bokaro news, Jharkhand news, Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें