Madhubani News: इस प्रखंड में लग रही सोलर स्ट्रीट लाइट, रात में राहगीरों को नहीं सताएगा चोर-उच्चके का डर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजाराम मंडल/मधुबनी.बिजली अब बिहार के गांव-गांव तक पहुंच गई है. लेकिन अधिकांश जगहों पर लोगों के घरों तक ही. सड़कों पर अंधेरा होने के कारण अक्सर कई तरह की घटनाएं हो जाती है. अब इससे छुटकारा मिलने वाला है. धीरे-धीरे हर प्रखंड के गावों में स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है. कई इलाके में स्ट्रीट लाइट लग भी चुका है. अब भी कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं. मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के किसी भी गांव में लाइट नहीं लगे होने के कारण लोग कई बार आवेदन दे चुके थे.  गांव वालों की मेहनत रंग लाई. अब हरलाखी प्रखंड की सभी पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है.

हरलाखी प्रखंड में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से ग्रामीण काफी खुश हैं. बीडीओ कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के हर पंचायत में लगभग 40-40 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा, ताकि गांव के निवासियों को किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े. दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना है कि इस पल का इंतजार वे लोग वर्षों से कर रहे थे. अब जा कर वह पल आया है. स्ट्रीट लाइट लगने से बहुत से बदलाव नजर आएंगे.

ब्रेडा कंपनी लगा रही लाइट
आपको बता दू कि हरलाखी प्रखंड के पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने की जवाबदेही ब्रेडा कंपनी को मिली है. बीडीओ कृष्ण मुरारी का कहना है कि स्ट्रीट लाइट लगवाने में किसी तरह से गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए. ऐसा होने पर कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि पहले फेज में 50 फीसदी लाइट लग जाएगा. जबकि दसरे फेज में शेष 50 फीसदी जगहों पर सोलर लाइट लगाने का काम किया जाएगा.

Tags: Bihar News, Bihar News in hindi, Madhubani news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें