मुंबई. ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) में लीड रोल निभाने वाली अदा शर्मा एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गईं! जैसे ही उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आई, लोग उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे और एक्ट्रेस को टैग कर उनके हाल जानने की कोशिश करने लगे. बाद में, अदा (Adah Sharma Accident) ने अपने हेल्थ अपडेट फैंस को दिया और कहा कि वह ठीक हैं. उनके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था. उन्होंने चिंता जताने के लिए फैंस का आभार भी जताया. अदा के मैसेज के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी.
अदा शर्मा (Adah Sharma Health Update) ने कहा कि वह ठीक हैं और उनके साथ कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था. अदा ने अपने ट्वीट में लिखा,”मैं ठीक हूं दोस्तों. मुझे बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं क्योंकि हमारी एक्सीडेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पूरी टीम, हम सब ठीक हैं, कुछ भी सीरियस नहीं है, कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ है लेकिन चिंता के लिए धन्यवाद.”
अदा शर्मा को ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चल रहे विवाद के कारण जान से मारने की धमकी भी मिल रही है. ‘द केरल स्टोरी’ राजनीतिक दलों और समूहों के एक वर्ग से प्रतिक्रिया का सामना कर रही है जिन्होंने दावा किया है कि फिल्म फैक्ट्स पर आधारित नहीं है और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत का बढ़ावा देती हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्य में केरल स्टोरी पर बैन लगाने की घोषणा की थी.
अदा शर्मा ने ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट. (ट्विटर स्क्रीनशॉट)
‘द केरल स्टोरी’ को मिल रहे प्यार से अदा शर्मा खुश
इससे पहले, ‘द केरल स्टोरी’ को मिल रहे ऑडियंस से प्यार पर अदा शर्मा ने खुशी जताई. उन्होंने फिल्म को लेकर तमाम विवादों के बावजूद ‘द केरल स्टोरी’ को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मेरी ईमानदारी से किए गए काम को बदनाम किया, मेरी सत्यनिष्ठ का मज़ाक उड़ाया, धमकियां दी, हमारे टीज़र पर बैन, कुछ राज्यों में फिल्म पर बैन लगाया, बदनामी कैंपेन शुरू हुआ… लेकिन आपने, दर्शकों ने द केरल स्टोरी को नंबर एक बना दिया.”
‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अदा शर्मा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, “एक महिला प्रधान फिल्म !! वाह! दर्शक आप जीत गए. आप जीत गए और अब हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा रहे हैं.” ‘द केरल स्टोरी’ सिनेमाघरों में उम्मीद से बेहतर कमाई कर रही है. रिलीज के दो हफ्तों में फिल्म 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Adah Sharma
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 10:21 IST









