2 तलाक, 3 शादी, प्यार के खातिर छोड़ा देश, ‘नसीब अपना अपना’ जैसी बन गई जब एक्ट्रेस की रियल लाइफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साल 1986 आई ऋषि कपूर (Rishi Kapoor), फराह नाज (Farah Naaz) की यादगार फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ (Naseeb Apna Apna) आपको याद है? इस फिल्म में ऋषि कपूर ने दो शादियां की थी. उनकी एक शादी अरेंज मैरिज थी जबकि दूसरी लव मैरिज. फिल्म की सबसे मजेदार बात ये थी कि उनकी पहली पत्नी जितनी गंवार और बदसूरत थी, उनकी खूबसूरत और इंटेलिंट उनकी दूसरी वाइफ फराह नाज थी. फराह नाज ने फिल्म में राधा सिंह का रोल प्ले किया था और ऋषि ने किशन सिंह का किरदार. इस यादगार फिल्म में ऋषि की पहली वाइफ चंदा, जिसे प्यार से लोग चंदो या चंदू कहते थे का किरदार साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) ने प्ले कर सभी का दिल जीत लिया था.

चंदो के रोल में राधिका लोगों को इतनी पसंद आई कि लोगों ने फराह नाज को इग्नोर कर दिया था. राधिका का लुक आज भी लोगों को याद कर हंसी आ जाती है, उनके बोलने के अंदाज और बालों का स्टाइल आज तक दर्शक नहीं भूल पाए हैं. बता दें कि इस फिल्म राधिका फराह नाज की सौतन बनकर अपनी जिंदगी गुजार रही थी. काफी मशक्त के बाद उन्हें फिल्म में अपने पति का प्यार मिला था. कुछ ऐसा ही सीन राधिका के रियल लाइफ में देखने को मिला था. जब उन्होंने पहले से शादीशुदा  आर सरथकुमार संग शादी की.

राधिका की पहली शादी
फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली राधिका अभिनेता राजगोपालन राधाकृष्णन की बेटी हैं. राधिका अपना बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले ही शादी कर अपना घर बसा चुकी थीं. उन्होंने साल 1986 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. जबकि उनकी शादी 1985 में हुई थी. राधिका की पहली शादी साउथ के फेमस एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर प्रताप पोथेन के साथ हुई थी. हालांकि अफसोस ये शादी चंद महीने बाद टूट गई. राधिका जिस साल हिंदी फिल्मों में कदम रखा उसी साल उनका प्रताप पोथेन तलाक हो गया.

राधिका की दूसरी शादी
प्रताप पोथेन संग तलाक के बाद राधिका को एक बार फिर प्यार हुआ. इस बार उन्होंने भारतीय शख्स को छोड़ ब्रिटिश के रहने वाले रिचर्ड हार्डी से शादी की और देश छोड़ कर लंदन चली गईं. यह शादी 1990 में हुई थी. इस शादी से एक बेटी रेयान हार्डी है. बेटी के जन्म के बाद एक बार फिर से राधिका की लाइफ नर्क बन गई. रिचर्ड हार्डी संग उनकी शादीशुदा लाइफ एकदम तबाह हो गई. रिचर्ड राधिका के संग गालीगलौज करने के साथ ही साथ और कई यातनाएं देने लेगे थे इसलिए वजह से राधिका रिचर्ड से अलग रहने का फैसला किया और इस तरह शादी के दो साल के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया. राधिका अपनी बेटी संग फिर इंडिया लौट आईं.

” isDesktop=”true” id=”6200835″ >
राधिका की तीसरी शादी
रेयान हार्डी से तलाक के बाद 2001 में राधिका ने साउथ के फेमस एक्टर और पॉलिटिशन आर सरथकुमार से शादी की. बता दें कि सरथकुमार की शादी पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे लेकिन राधिका ने उनकी दूसरी वाइफ बनने का फैसला किया और दोनों ने शादी की. आज आर सरथकुमार संग राधिका बेहद खुश हैं.

Radhika Sarathkumar

राधिका सरथकुमार अपने पति आर सरथकुमार और बेटी और बेटे के साथ

बता दें कि साल 2014 में राधिका ने काफी निगेटिव सुर्खियां बटोरी थीं. जब उन पर चेक बाउंस का आरोप लगा था. उनकी कंपनी मैजिक फ्रेम्स ने रेडियंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से कुछ पैसे लिए थे. जिसे उन्होंने चेक के जरिए लौटाए थे. 2017 में जो चेक दिए थे वे बाउंस हो गए थे. जिसके बाद उन पर करोड़ों का उधार लेने का आरोप लगा था. इस मामल में स्पेशल कोर्ट ने राधिका और राधिका के साथ उनके पति आर सरथकुमार को एक साल कैद की सजा सुनाई थी.

Tags: Entertainment, Entertainment Special, Rishi kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें