IOCL Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली सरकारी नौकरी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. IOCL Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्तियां निकली हैं. यह भर्तियां नॉन एक्जिक्यूटिव पदों के लिए है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 30 मई 2023 निर्धारित की गई है.

बता दें कि आईओसीएल ने कुल 65 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 18 साल से 26 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है. ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह है कि नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें, इसके बाद ही योग्यता के आधार पर आवेदन करें. अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 25 हजार से 1 लाख 5 हजार तक वेतन मान दिया जाएगा. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) यह भर्तियां रिफाइनरी/पेट्रोकेमिकल यूनिट हल्दिया (पश्चिम बंगाल) और वड़ोदरा (गुजरात) के लिए कर रहा है.

IOCL Recruitment 2023: आवेदन करने के स्टेप

  • सबसे पहले आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/ पर विजिट करें.
  • यहां ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
  • रिफाइनरी/पद के लिए आवेदन करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट कर लें.

IOCL Recruitment 2023: खाली पदों का विवरण
जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट-IV (प्रोडक्शन) के गुजरात में 47 पद, हल्दिया में 7 पद, पीएंडयू गुजरात में 7 पद, पीएंडयू हल्दिया में 4 पद शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
Haryana board result 2023: सबसे पहले कहां चेक करें हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट, तैयार रखें रोल नंबर
JAC Board Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट तय समय में होगा घोषित, SMS से कर सकेंगे चेक

Tags: IOCL, Job news, Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें