
ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश अपने पवित्र मंदिरों, घाटों और सुंदरता के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को यहां का स्वाद भी काफी पसंद आता है. हम आपको बताने जा रहे हैं ऋषिकेश के मशहूर छोले कुलचे के बारे में, जो कि पिछले 26 सालों से अपने स्वाद के लिए मशहूर है. प्रतिदिन छोले कुलचे खाने के लिए यहां लोगों की लाइन लगी रहती है.
ऋषिकेश के थाने के सामने पुष्कर मंदिर रोड में प्रतिदिन एक छोले कुलचे का स्टॉल लगता है जिसके पास काफी भीड़ देखने को मिलती है. स्टॉल का नाम है गुरु कृपा के मशहूर छोले कुलचे. न्यूज़ 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान दुकान के मालिक गेंदालाल ने बताया कि उन्हें यहां छोले कुलचे बेचते हुए करीब 26 साल हो गए है. तब से अब तक सभी को इनका स्वाद काफी पसंद आता है. छोले कुलचे के साथ अक्सर चटनी सलाद और आचार सभी ने खाया है, लेकिन गेंदालाल के स्टाल पर आपको छोले कुलचे के साथ चने का सूप भी पीने को मिलता है. यह स्वाद में काफी स्वादिष्ट होता है. इसके अलावा जिस पत्ते में यह छोले परोसे जाते है वह मल का पता है. साथ ही इस पत्ते में खाने से शरीर को भी काफी फायदा पहुंचता है.
ग्राहकों की पसंद हैं छोले कुल्चे
ऋषिकेश के रहने वाले अभिषेक रस्तोगी बताते हैं कि उन्हें यहां मिलने वाले छोले कुलचे काफी पसंद हैं. वे कई सालों से यहां छोले कुल्चे खा रहे हैं. छोले कुलचे के साथ परोसे जाने वाला सूप भी लाजवाब है. वहीं, रमन बताते हैं कि उन्होंने पहली बार यहां के छोले कुल्चे खाए जोकि उन्हें बहुत अच्छे लगे. इन स्वादिष्ट छोले और गरम कुलचों को खाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है.
अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हुए हैं और छोले कुलचे खाने के शौकीन हैं, तो एक बार श्री गुरु कृपा के मशहूर छोले कुल्चे जरूर खाएं. यह स्टॉल सुबह 8 बजे से 4 बजे तक खुलता है. जबकि 50 रुपये में आपको छोले कुलचे साथ ही सलाद, कटी हुई हरी मिर्च और चने का गरम सूट परोसा जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Rishikesh news, Street Food, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 10:12 IST









