गुरुद्वारे में शराब के नशे में धुत महिला को उतारा मौत के घाट, शख्स ने परिसर में ही दाग दी 5 गोलियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एस. सिंह

चंडीगढ़. बीते रविवार शाम पटियाला के दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा परिसर में प्रबंधक के कमरे के बाहर एक 33 वर्षीय  महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.  मृतक महिला की पहचान  परमिंदर कौर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला गुरुद्वारे के परिसर में स्थित शराब का सेवन कर रही थी और नशे में धुत थी.

लोगों ने महिला की शिकायत की तो, एक सेवादार ने उसे सरोवर के पास शराब पीने से रोका और उसे गुरुद्वारे के  प्रबंधक के कमरे में ले आया. इससे पहले की प्रबंधक या सेवादार पुलिस को घटना की सूचना देते किसी ने वहां इकट्‌ठा हुई भीड़ में से महिला पर ताबतोड़ फायरिंग कर दी.  महिला लहूलुहान होकर कमरे के बाहर नीचे गिर गई, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

सरोवर के पास महिला के शराब पीने पर आपत्ति जताने वाला गुरुद्वारे का सेवादार भी इस घटना में घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पटियाला के अर्बन एस्टेट निवासी निर्मलजीत सिंह के रूप में हुई है. पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि आरोपी धार्मिक रूप से आक्रोश लग रहा था और उसने उसने महिला पर पांच गोलियां दागी थीं और  तीन से अधिक गोलियां महिला को लगीं.

एक मीडिया रिपोर्ट में निर्मलजीत सिंह को जानने वालों के हवाले से कहा गया है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ तलाक की कार्यवाही पूरी कर रहा था और और गुरुद्वारे में नियमित रूप से आता था. वह क्रिकेटर होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी कर रहा था. डीएसपी जसविंदर तिवाना ने कहा कि किस वजह से उसने ऐसा कृत्य किया, इसकी जांच की जा रही है. एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि वे इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं क्योंकि अपराध में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी है.

Tags: Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें