ऑप्टिकल भ्रम वाली तस्वीरें जो आर्टिस्ट तैयार करते हैं उनका मकसद ही आपको कंफ्यूज़ करना होता है. साथ ही कुछ ऐसी चुनौती देना, जिसे सुलझाने में लोगों के दिमाग की बैंड बज जाए. उसमें कुछ ऐसे रहस्य छुपे रहते है जिसकी तलाश करने का चैलेंज आसानी से पार करना, किसी के लिए भी टेढ़ी खीर साबित हो सकता है. लेकिन दिमाग का ये खेल इतना मजेदार होता है कि लोग खुद को इसमें अपना दिमाग झुंझलाने से रोक नहीं पाते. क्योंकि तस्वीर वाली पहेलियां दिमागी कसरत भी कही जाती हैं.
हंगरी के फेमस आर्टिस्ट डूडोल्फ ने एक चुनौती भरी ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर साझा कर सभी का सिर चकरा दिया. तस्वीर ढेर सारे फूल नज़र आ रहे हैं जिनके बीच एक केकड़ा ऐसा छुपा है कि उनकी तलाश करने में आपके पसीने छूट जाएंगे. 10 सेकेंड इस मज़ेदार चुनौती को सुलझाकर दिमागी कौशल दिखाना होगा.
फूलों के बीच छुपे केकड़े की तलाश ने चकराया दिमाग
ऑर्टिस्ट डूडोल्फ की बनाई ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर में लाल रंग के ढेर सारे फूल और उनमें हरी पत्तियाँ नजर आ रही है, तस्वीर में फूलों के अलावा कुछ नहीं दिखेगा. लेकिन चुनौती है इन फूलों के बीच छुपे एक केकड़े को खोज निकालने की. जिसे 10 सेकंड के अंदर आपको पूरा करना होगा. अगर आप केकड़े को निर्धारित समय के अंदर खोज निकालने में कामयाब हो जाते हैं, तो यकीन मानिए आप सुपर इंटेलीजेंट की श्रेणी में आ जाएंगे. लेकिन ऑप्टिकल भ्रम वाली ऐसी तस्वीरों की चुनौतियों को पार करना आसान नहीं होता. अधिकांश लोग इसमें पुरज़ोर कोशिशों के बाद भी फेल साबित होते हैं. फूलों के बीच छुपे केकड़े को खोजने के लिए तस्वीर को ज़रा नजरें गढ़ाकर देखना होगा.

बाज़ जैसी तेज़ नज़र वाले ही खोज पाएंगे केकड़ा
जो भी लोग लाल फूलों के बीच एक केकड़े को खोजने में जुटे हैं उनके लिए ये जानना जरूरी है कि उनके पास सिर्फ 10 सेकंड का ही वक्त है. अपने बुद्धि कौशल पर यकीन होने भर से काम नहीं चलेगा. बल्कि अपनी बाज जैसी पैनी नजरों का इस्तेमाल करना होगा. तस्वीर पर गौर करें तो बिल्कुल दाहिनी ओर तस्वीर के थोड़ा बीच में वो केकड़ा एक फूल के ऊपर छुपने की कोशिश कर रहा है. जो लोग अपनी तरफ से हर कोशिश करने के बाद भी केकड़े की तलाश में नाकाम हो रहे हैं. उन्हें मायूस होने की बजाय, ऊपर दी गई तस्वीर पर गौर से देखना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 17:45 IST









