OMG! मेहंदी से रच देती हैं पोट्रेट, रंगोली पर चढ़ें तो नहीं आते फुट प्रिंट, मिलें मुरादाबाद के इस कलाकार से

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद में रंगोली और मेहंदी की एक कलाकार हैं, जो काफी मशहूर हैं. यह मुरादाबाद ही नहीं अन्य जिलों और राज्यों में जाकर अपनी मेहंदी कला से जिले का नाम रोशन करती हैं. इस कलाकार की खूबी यह है कि वह किसी का भी चेहरा मेहंदी से रच देती हैं. इनकी यह खूबी सोशल मीडिया में भी काफी चर्चा का विषय रही है. इस कलाकार की शोहरत इस कदर बढ़ी है कि बड़े-बड़े अधिकारी से लेकर स्टार तक इन्हें मेहंदी लगाने के लिए बुलाते हैं. इस कलाकार का नाम है वरीशा.

बता दें कि वरीशा मुरादाबाद की रहनेवाली हैं. वरीशा मेहंदी कला के साथ-साथ रंगोली बनाने में भी सिद्धहस्त हैं. इसकी बनाई रंगोली की एक अजीब सी खासियत यह है कि अगर ये अपनी बनाई रंगोली पर चढ़ भी जाएं तो इनके पंजों के निशान नही आते हैं. लेकिन दूसरा कोई भी शख्स इनकी बनाई रंगोली पर पांव रखेगा तो उसके पंजों के निशान आ जाते हैं.

2010 से है इस क्षेत्र में

वरिशा ने बताया कि 2010 से मैं मेहंदी लगाती आ रही हूं. लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी बड़ी मेहंदी आर्टिस्ट बन जाऊंगी. लोगों ने इतना प्यार दिया, इतना मोटिवेट किया कि हम इतना आगे बढ़ गए हैं. इसके साथ ही मेरी कोशिश है कि मैं और बेहतर करूं, और आगे बढ़ूं. स्कूल लाइफ से ही मेहंदी में मेरी रुचि थी. तभी से ही मैं किसी का भी चेहरा मेहंदी से बिल्कुल हुबहू बना लेती हूं. उनका कहना है कि रंगोली पर फुटप्रिंट न आना गॉड गिफ्ट है. यह तो मुझे खुद ही नहीं पता कि रंगोली पर चढ़ने के बाद मेरे फुटप्रिंट क्यों नहीं आते हैं.

मेहंदी के लिए करना होगा इतना खर्च

वरिशा ने बताया कि मेहंदी का काम पूरी इंडिया में करती हूं. जहां से भी हमारे पास बुकिंग आती है. वहां जाकर हम मेहंदी लगाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि रंगोली का चार्ज 10 हजार रुपए से लेकर 5 लाख तक है. इसके अलावा फैमिली का पूरा सपोर्ट रहता है. उन्होंने बताया कि दस्सी देसाई, बिग बॉस में रही मौना, जीनत अमान, बॉबी कटारिया सहित कई स्टार को भी मेहंदी लगा चुकी हूं.

Tags: ART, Mehandi, Moradabad News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें