Madhepura News: फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए सरकार दे रही 1 करोड़ का लोन, ऐसे करें अप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रविकांत कुमार/मधेपुरा.अगर आप फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर अपना उद्योग शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे नहीं है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि PMFME योजना के तहत फूड प्रोसेसिंग यूनिट उद्योग शुरू करने के लिए सरकार की ओर से लोन दिया जा रहा है. इस लोन की अधिकतम राशि एक करोड़ तक है. साथ ही इसमें 35% तक का अनुदान दिया जाता है. इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप सीधे मोबाइल नंबर 9431203236 पर संपर्क कर सकते हैं.

इन चीजों की लगा सकते हैं फैक्ट्री

उद्योग विभाग मधेपुरा के डीएलटी अंशु कुमार सिंह ने बताया कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट योजना के तहत आप खाद्य पदार्थों के प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. इसके साथ ही अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मसाले की फैक्ट्री, आटा-चक्की, बेकरी, फलों के जूस की फैक्ट्री, मखाना प्रोसेसिंग यूनिट, मुढ़ी फैक्ट्री, चूरा मिल, राइस मि, दूध से बनने वाले खाद्य सामग्री, मछली दाना, मुर्गी दाना की फैक्ट्री लगा सकते हैं.

ऐसे करें लोन के लिए अप्लाई

डीएलटी अंशु कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है. इच्छुक व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी सेंटर में जरूरी कागजात के साथ आवेदन कर सकते हैं या फिर उद्योग विभाग के कार्यालय में संपर्क कर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं. आवेदन के लिए चार डाक्यूमेंट्स बेहद ही जरूरी होते हैं. इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल और बैंक खाते की 6 महीने की पूरा डिटेल की कॉपी शामिल है. यह सभी कागजात लेकर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या उद्योग विभाग कार्यालय से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

Tags: Bihar News, Latest hindi news, Madhepura news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें