अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य जिलों में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. हफ्ते के शुरुआत में ही लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है. न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होकर यह 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. तापमान में बढ़ोतरी से लखनऊवासियों को दिन में तो गर्मी सताएगी ही, रात में भी तपिश से राहत नहीं मिल रही है.
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी किये गये पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी. गरज व चमक के साथ बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यह सिलसिला 17 मई तक जारी रहेगा. मौसम में होने वाले बदलाव का कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे ‘चक्रवात मोका’ होगा.
यूपी के कुछ हिस्सों में होगी बारिश
आपके शहर से (लखनऊ)

UP Nikay Chunav Result: बीजेपी का जलवा, मुस्लिम क्षेत्रों में पिछड़ी सपा, जानें बसपा और कांग्रेस का हाल

यूपी के इस शहर में 28 साल से BJP का कब्जा, PM मोदी से भी है कनेक्शन, फिर खिला कमल

Bullion Market Lucknow: शादियों के सीजन में सोने के बढ़े भाव, पिछले 4 हफ्ते से रेट स्थिर, जानें वजह

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

Jhansi Chunav Result: समाजवादी पार्टी का कहां हुआ पूरी तरह सूपड़ा साफ, निकाय चुनावों में ओवरऑल स्कोर 0

UP Nagar Panchayat Adhyaksh Chunav Result LIVE: अध्यक्ष पद पर भी बीजेपी का जलवा, जानें अन्य दलों का हाल

IPL 2023: 16 मई को लखनऊ में रहेंगे सचिन तेंदुलकर, 29 साल पहले यहां लगाया था खास शतक

UP PCS Prelims 2023 : आज साढ़े पांच लाख अभ्यर्थी देंगे यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, आधा घंटा पहले पहुंचें

दांव पर 300 MBBS स्टूडेंट्स का भविष्य, पांच साल पढ़ाई की, अब डिग्री को मान्यता नहीं

UP Nikay Chunav 2023 Result: यूपी निकाय चुनाव में चला CM योगी का जादू, 17 नगर निगम में BJP की एकतरफा जीत

UP Nikay Chunav 2023 में काम कर गया बीजेपी का मुस्लिम कार्ड… जानें 395 में से कितने जीते?
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि राज्य के दक्षिणी भाग समेत कुछ हिस्सों में 16 और 17 मई को बारिश होगी. गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. लगभग दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इसके बाद, फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी.
झांसी में सोमवार को होगी रिकॉर्ड गर्मी
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, सोमवार को झांसी सबसे गर्म जिला रहेगा. इस साल की गर्मी का अभी तक का सबसे अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया जाएगा. वहीं, ताज नगरी आगरा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. जबकि, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.
वहीं, कानपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, इटावा में 43 डिग्री सेल्सियस, बलिया, बनारस सुल्तानपुर और फैजाबाद यानी अयोध्या में 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है. अलीगढ़ में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Heat Wave, IMD forecast, Lucknow news, Up news in hindi, UP weather alert
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 09:09 IST









