क्रिकेट में ना फुटबॉल में हां… पाकिस्तान सैफ चैंपियनिशप के लिए भारत आने को राजी, बेंगलुरु में होगा आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सैफ चैंपियनशिप का आयोजन अगले महीने भारत में होगा
इस चैंपियनशिप में 8 टीमें हिस्सा लेंगी

नई दिल्ली. भारत में इस साल आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेने को लेकर एक ओर पाकिस्तान इंडिया नहीं आने की धमकी दे रहा है तो दूसरी ओर दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAIFF) चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की उसने पुष्टि कर दी है. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) को पड़ोसी देश के खिलाड़ियों के भारत की यात्रा पर आने में कोई समस्या नजर नहीं आती.

इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में लेबनान और कुवैत की टीम भी हिस्सा लेंगी क्योंकि सैफ कार्यकारी समिति ने चैंपियनशिप को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए मार्च में फैसला किया था कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र से बाहर की टीमों को भी टूर्नामेंट में खिलाया जाएगा. एआईएफएफ के महासचिव शाजी प्रभाकरन (Shaji Prabhakaran) ने कहा, ‘हमें पाकिस्तान के खिलाड़ियों के सैफ चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत आने में कोई समस्या नजर नहीं आती.’

यह भी पढ़ें:आईओए का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों पर लगाया ‘बैन’, कमेटी कराएगी WFI का चुनाव

21 जून से होगा टूर्नामेंट का आयोजन
प्रभाकरन से पूछा गया था कि दोनों देश के बीच राजनीतिक तनाव को देखते हुए क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वीजा जारी करने में कोई समस्या आ सकती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत की ब्रिज टीम ने हाल में पाकिस्तान में क्षेत्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और हमें उनके (पाकिस्तान) प्रतिनिधित्व में कोई आशंका नजर नहीं आती.’ आठ देशों के इस टूर्नामेंट का आयोजन 21 जून से चार जुलाई तक बेंगलुरू में किया जाएगा.

इस टूर्नामेंट में कई इंटरनेशनल टीमें हिस्सा लेंगी
मेजबान भारत के अलावा लेबनान, कुवैत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. श्रीलंका टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा क्योंकि वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने उसे निलंबित किया है. अफगानिस्तान कुछ साल पहले सैफ को छोड़कर मध्य एशियाई फुटबॉल महासंघ से जुड़ गया था. पाकिस्तान ने 1993 से अब तक हुए 13 टूर्नामेंट में से दो में हिस्सा नहीं लिया है.

new
पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ ने 2015 में भारत में हुए टूर्नामेंट के लिए आंतरिक कारणों से अपनी टीम नहीं भेजी थी. इसके अलावा देश 2021 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाया था क्योंकि फीफा ने उसे निलंबित किया था. यह निलंबन पिछले साल हटाया गया. प्रभाकरन ने कहा कि कुवैत और लेबनान सहित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देश अपनी सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय टीम भेजेंगे. उन्होंने कहा, ‘हां, लेबनान और कुवैत सहित सभी प्रतिस्पर्धी देश अपनी शीर्ष राष्ट्रीय टीम भेजेंगे.’ भारत ने इस क्षेत्रीय टूर्नामेंट को रिकॉर्ड आठ बार जीता है. गत चैंपियन मालदीव ने दो बार जबकि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया. भारत चौथी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. टूर्नामेंट का ड्रॉ बुधवार को यहां होगा.

Tags: AIFF, Football, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे