आज का राशिफल: तुला राशि वाले शादीशुदा लोगों के बीच रोमांस बना रहेगा, वृश्चिक, धनु राशि वाले यात्रा पर न जाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 15 May 2023)

आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में गुजरने वाला है. दोस्तों का साथ जीवन को महकाता रहेगा. नए वस्त्रों की खरीदी होगी. आभूषण खरीदने का भी मन करेगा. तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी, लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा. भोजन सुख भी उत्तम रहेगा. शादीशुदा लोगों के बीच भी रोमांस बना रहेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 15 May 2023)

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. संतान की समस्या आपको चिंतित करेगी. मानहानि की संभावना है. शेयर सट्टे में न पड़ें. संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 15 May 2023)

तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन पर चिंता का भार रहेगा. पारिवारिक वातावरण दूषित रहेगा. माता के साथ मनमुटाव होगा. उनकी तबीयत के संबंध में चिंता रहेगी. सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप मौन ही रहें. अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा. महत्वपूर्ण दस्तावेज़ी काम आज ना करें.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें