
Weird Food Combination: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो आप देखते हैं. आपको ऐसे कई वीडियो मिलेंगे, जिसमें खाने में भी तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते हुए लोगों को देखा जा सकता है. कोई आइस्क्रीम को अजीबोगरीब फ्लेवर्स में लन्च कर देता है तो कोई मोमोज़ को भी चॉकलेट वाला बना देता है. अब आम का सीज़न आ चुका है, ऐसे में आम के साथ भी अत्याचार का सिलसिला जारी है.
खाने को लेकर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट सिर्फ भारत में ही देखने को नहीं मिलते बल्कि विदेशों में भी ऐसे फूड कॉम्बिनेशन अक्सर देखने को मिल जाते हैं. फिलहाल ऐसा ही एक फूड कॉम्बिनेशन चर्चा में है. एक ठेले वाले ने अपने एक्सपेरिमेंट के चक्कर में न तो आम के जूस को आम जैसा रहने दिया और न ही ऑमलेट को ऑमलेट जैसा.
ऑमलेट में डाल दिया आमरस
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि ठेले वाले भैया पहले तवे पर तेल डालते हैं और फिर दो अंडों को फोड़कर उसमें डाल देते है. वे अधपके ऑमलेट को निकालकर फिर मिर्च-मसालों के साथ उबले हुए अंडों की जर्दी को फ्राई करते हुए इससमें आम का रस मिला देते है. इसे तवे से निकालकर एक बार फिर वे और भी तरह-तरह की चीजें तवे पर फ्राई करके ऑमलेट में मिलाते जाते हैं. आखिरकार चीज़ से सजाकर इसे पेश किया जाता है और देखने वालों का दिल टूट जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 18:08 IST








