OMG! रीवा के इस गांव में बिजली कनेक्शन, मीटर चालू, बिल भी आता है…पर बत्ती गोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशुतोष तिवारी/रीवा: आज के दौर में इंसान की मूलभूत जरूरत में रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ बिजली का भी बड़ा योगदान है. बिना बिजली के आज लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है. लेकिन रीवा में एक ऐसा गांव है, जहां कनेक्शन है, मीटर चालू है और बिल भी आता है, मगर बत्ती गोल है.

रीवा के टिकुरी मनकहरी गांव में ट्रांसफार्मर में लगी ग्रिल सालों से उखड़ी हुई हैं. इसी वज़ह से विद्युत की सप्लाई गांवों तक नहीं पहुंच पा रही है. गर्मी के दिनों मे लोगों का हाल बेहाल है. तपती गर्मी में लोग पंखे और कूलर चल नहीं रहे हैं. मामला शहर से 8 किलोमीटर दूर टिकुरी गांव का है.

गांव में पावनधाम मंदिर के पास लगा ट्रांसफार्मर से कई घरों का कनेक्शन है. इस ट्रांसफार्मर से गांव तक बिजली पहुंचती है. लेकिन ग्रिल टूटी होने की वज़ह से गांवों तक बिजली नही पहुंच पा रही है. हालात यह है की गांव में रात को अंधेरा रहता है. ऐसे में गांव में चोरी की आशंका भी बनी रहती है.

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
टिकुरी (मनकहरी) के रहने वाले राजभान तिवारी बताते हैं कि बिजली का बिल हर महीने आता है, उसे समय से जमा भी करता हूं. मगर गांव में लाइट रहती नहीं, फिर भी बिल आना जारी है. ट्रांसफार्मर की खामी की जानकारी जेई को दी गई है. मग़र अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ. बिजली विभाग से जुड़े हुए अधिकारी भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं.

गांव के 10-15 घरों के लोग परेशान
ग्रामीण सुखिलाल सकेत ने बताया की लाइनमैन शिवकुमार वर्मा को हजारों बार इसकी जानकारी दे चुका हूं. अब तो उनके दफ्तर के चक्कर काटते काटते जूते घिस गए हैं. गर्मी में हाल बेहाल है इस सम्बंध में जानकारी देकर कई बार सुधार कार्य करवाने की बात कह चुका हूं. लेकिन लाइनमैन इस काम को नजरअंदाज कर देता है. यहां के लाइनमैन तक नहीं सुनते.गांव की जनता गर्मी से परेशान हैं. बिजली गोल है मग़र बिल का मीटर चालू है. गांव के 10 से 15 घर इससे परेशान है.

Tags: Madhya Pradesh Electricity Board, Mp news, Rewa News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें