CBSE 10th Result 2023 : 98% मार्क्स लाकर स्तुति बनी धनबाद टॉपर, डॉक्टर बनकर लोगों की करना चाहती है सेवा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. इकराम/धनबाद. सीबीएसई ने 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. धनबाद डीपीएस की छात्रा स्तुति कुमारी शर्मा ने 98 प्रतिशत मार्क्स लाकर जिले में टॉप किया है. स्तुति की इस सफलता से घर व परिवार में खुशी का माहौल है. स्तुति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता का दिया है. वह फिलहाल कोटो में मेडिकल की तैयारी कर रही है.

कोटा में कर रही हैं NEET की तैयारी
स्तुति कुमारी शर्मा ने न्यूज18 लोकल को बताया कि उसके माता-पिता ने काफी संघर्ष कर पढ़ाया है. आज यदि यह सफलता मिली है तो इसमें माता-पिता का काफी योगदान है. वे शुरू से पढ़ाई के लिए प्रेरित करते रहे हैं. उसने बताया कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. कोटा में इसकी तैयारी कर रही है. स्तुति ने मैट्रिक की परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. 10वीं में उसे 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे.

अस्पताल खोलकर करेंगी गरीबों की सेवा
स्तुति के घर धनबाद में फूड़फोड़ मंदिर के पास है. उसके पिता रवि कुमार शर्मा एक दवा कंपनी में मैनेजर के पद पर है. वहीं, माता गृहिणी है. स्तुति के माता-पिता ने कहा कि बेटी की इस सफलता पर नाज हो रहा है. इसके लिए उसने काफी मेहनत की है. वह डॉक्टर बनना चाहती है. हमारा भी सपना है कि बेटी एक अच्छा सर्जन बने और अस्पताल खोलकर गरीबों की सेवा करे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 16:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें