ये तो हद हो गयी! मद्य निषेध विभाग का ड्रोन गायब, 70 लाख है कीमत, ढूंढने वाले को मिलेगा इतना इनाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सारण. बिहार के छपरा जिले में मद्य निषेध विभाग (Excise & Prohibition Department) का शराब ढूंढने वाला 70 लाख का ड्रोन लापता हो गया है. दरअसल यह ड्रोन 9 दिन पहले पटना से छपरा के लिए उड़ा था. आखिरी बार इसे छपरा के दियारा इलाके में शराब की तलाश करते देखा गया था. मद्य निषेध विभाग ने घटना के कई दिन बीत जाने के बाद शनिवार को ड्रोन के लापता होने की जानकारी सार्वजनिक की.

मध निषेध विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है कि ड्रोन की तलाश करने वालों को इनाम भी दिया जाएगा. बिहार में यह अपने तरह का पहला और इकलौता ड्रोन था. हवाई जहाज की तरह दिखने वाला ड्रोन उड़ान भरने के बाद सुदूर दियारा में शराब की भट्टियों को चिन्हित करते हुए अधिकारियों के नंबर पर जेपीएस मैसेज भेजता था.

आपके शहर से (पटना)

4 मई को उड़ान भरने के बाद छपरा के तेलपा दियारा में यह गायब हो गया. ड्रोन पटना से मद्य निषेध विभाग कंट्रोल रूम से ऑपरेट होता रहा था. कंट्रोल रूम का ड्रोन से पिछले 4 मई से संपर्क नहीं हो पाया है. इस मामले में लापरवाही की भी जांच मध निषेध विभाग के अवसर पर चल रही है. मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि ड्रोन का पता बताने वालों को ₹25000 का इनाम दिया जाएगा. इस ड्रोन की  खासियत है कि यह एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है.

कर्नाटक रिजल्ट के बाद मुकेश सहनी ने लिया यू-टर्न, बोले- जोड़तोड से नहीं जनादेश से बनती है सरकार

मध निषेध विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ड्रोन छपरा में कहीं गिर गया है. उसका लास्ट लोकेशन पेड़ पौधों के बीच मिला था. हालांकि इसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं. ड्रोन के लापता होने के बाद छपरा के स्थानीय पुलिस और मध निषेध विभाग द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है. लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. सुदूर दियारा में खरपतवार और पानी होने के चलते इस को ढूंढ निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Tags: Bihar News, Chhapra News, Drone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें