Health Tips: गर्मी के मौसम में खुद को रखना है स्वस्थ्य, तो एक्सपर्ट की इन बातों पर करें अमल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहित शर्मा/ करौली. हर मौसम की शुरुआत के साथ ही लोगों का खान पीन और पहनावा स्वत: ही बदलने लग जाता है. यदि बात की जाए इस समय चलने वाले गर्मी के मौसम की तो इस समय तापमान अधिक होने के कारण लोग हल्का खाना और हल्के कपड़े पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में भीषण गर्मी के बीच यदि लोग अपने खान पीन में थोड़ी सी भी लापरवाही बरतते हैं तो मौसमी बीमारियों का भी खतरा इस मौसम में सबसे ज्यादा रहता है. मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार इस मौसम में बाहर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चले जाने के कारण मानव शरीर में पानी की कमी आने लगती है. जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लग जाता है. तो आइए जानते हैं मेडिकल एक्सपर्ट के अनुसार इस मौसम में लोग कैसे रख सकते हैं भीषण गर्मी में अपनी सेहत का ख्याल.

गर्मी के मौसम में विशेष ध्यान की होती है जरूरत
सीनियर फिजीशियन डॉ गणेश पाल मीणा के मुताबिक गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही वातावरण का तापमान अधिक होने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इसीलिए इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान की जरूरत होती है. सर्दी के बजाय गर्मी के मौसम में पानी की अधिक मांग रहने के कारण इस मौसम में सबसे ज्यादा उपयोग पेय पदार्थों का करना चाहिए.

ऑयली खाने से बनानी चाहिए दूरी
डॉ. गणेश मीणा ने बताया कि गर्मी के मौसम में तेल में तले हुए खाने से दूरी बनाते हुए इस मौसम में सबसे ज्यादा सेवन पतले औरतरल पदार्थों का करना चाहिए. सर्दी के मौसम में जिस तरह शरीर को गर्माहट देने के लिए दूध का सेवन किया जाता है. उसी प्रकार गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा छाछ और दही का सेवन करना चाहिए. उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में इस सीजन में आने वाले कई फलों सहित रस देने वाले फलों का भी सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता है.जैसे संतरा,अंगूर, आम, किन्नू और बेलपत्र का जूस सहित जिन पदार्थों में पानी की मात्रा ज्यादा होती हो उनका नियमित सेवन करना चाहिए.

कपड़ों का रखना चाहिए खासकर ध्यान
डॉ गणेश मीणा के अनुसार इस मौसम में कपड़ों का खासकर ध्यान रखना चाहिए. गर्मी के मौसम में जहां तक संभव हो सके वहां तक सूती वस्त्रों का उपयोग करना चाहिए. सूती वस्त्र के उपयोग से इस मौसम में गर्माहट आसानी से आदान-प्रदान हो जाती है. जिससे शरीर का ज्यादा नहीं बढ़ पाता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 15:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें