Matka Kulfi: चार पीढ़ियों की दुकान…80 साल पुराना मटका, लाजवाब है यह कुल्फी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विजय राठौड़/ग्वालियर: कुल्फी गर्मियों में लगभग सभी की फेवरेट होती है. लोग शाम के समय या दिन में कुल्फी का स्वाद लेने के लिए अक्सर दोस्तों या परिवार के साथ पहुंच ही जाते हैं. वहीं, ग्वालियर की मटका कुल्फी की बात की जाए तो यह बेमिसाल है. यह कुल्फी 80 साल पुराने मटके में जमाई जाती है.

ग्वालियर के मुरार सदर बाजार में बंसल कुल्फी की एक दुकान है. यह दुकान चार पीढ़ियों से संचालित है. दुकान के अश्विनी बंसल ने बताया कि कुल्फी का काम उनके यहां पर लगभग 80 वर्ष पूर्व उनके दादाजी द्वारा शुरू किया गया था, जो आज भी ‘डिब्बे वाली बर्फ वाले’ के नाम से मशहूर है. बताया कि उनके यहां पर मटके में कुल्फी जमाई जाती है जो स्वाद में अनोखी और बेहद लाजवाब होती है

ऐसे बनती है मटका कुल्फी
अश्विनी ने बताया कि उनके यहां पर बनाई जाने वाली कुल्फी पूरी तरह से दूध से तैयार की जाती है. सबसे पहले लगभग 50 किलो दूध को कढ़ाई में लगभग 2 से 3 घंटे तक उबाला जाता है. इसके बाद उसे ठंडा किया जाता है. फिर मटके में बर्फ व नमक के बीच उसे जमाया जाता है. जिससे कुल्फी में नमक का भी हलका स्वाद आता है. मटके में दूध को डिब्बों में भर कर रख दिया जाता है, ताकि उस में बर्फ अधिक मात्रा में न मिल पाए. उसके बाद एक-एक डिब्बा निकाल कर लोगों की डिमांड अनुसार उन्हें दिया जाता है. बताया कि जिस मटके में आज भी बर्फ को जमाया जाता है, वह लगभग 80 साल पुराना है. यही खासियत है कि लोग मटके की बर्फ खाने के लिए शहर के कोने-कोने से उनके यहां पहुंचते हैं

20 से लेकर 60 रुपये तक की कुल्फी
दुकान पर कार्यरत अशोक परमार ने बताया कि बहुत समय पहले मुरार में बंसल जी की कुल्फी का ठेला हुआ करता था, जो वर्तमान में दुकान बन चुकी है. यह दुकान भी काफी पुरानी हो चुकी है, जो गिरिराज मंदिर के पास है. यहां 20 से लेकर 60 रुपये तक की कुल्फी है. इसके अलावा बादाम दूध भी मिलता है.

बेहतरीन है कुल्फी का स्वाद
1980 से कुल्फी का स्वाद लेने के लिए आ रहे शिव आहुजा ने बताया कि इस कुल्फी का स्वाद नेचुरल है. उन्हें इस कुल्फी का स्वाद इतना पसंद है कि वह कटोरा ताल से कुल्फी खाने के लिए मुरार आते हैं. बाजार में उपलब्ध कई मिलावटी कुल्फियों से इनका स्वाद बेहद अलग है और लाभदायक भी. वीरेंद्र सोनी ने बताया कि और कहीं का तो पता नहीं, लेकिन मुरार में इनकी कुल्फी सबसे बेहतर है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 15:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें