
CISCE ICSE ISC Result 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 14 मई को दोपहर 3 बजे कक्षा 10वीं (ICSE) और कक्षा 12वीं (ISC) का रिजल्ट (CISCE ICSE ISC Result 2023) जारी कर दिया है. छात्र अपना रिजल्ट (CISCE ICSE ISC Result) CISCE की आधिकारिक वेबसाइटों cisce.org, results.cisce.org पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं. इस साल लगभग 2.5 लाख छात्र ICSE और ISC की परीक्षा के लिए शामिल हुए थे.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.cisce.online/Default.html पर क्लिक करके भी ICSE ISC Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट (CISCE ICSE ISC Result 2023) देख सकते हैं. वर्ष 2022 के ISC रिजल्ट में 18 छात्रों ने पहली रैंक हासिल किया और CISCE ने कुल 99.38 प्रतिशत उत्तीर्ण होने की सूचना दी थी. पिछले साल लड़कियों ने 99.52 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया था. लड़कों का पास प्रतिशत 99.26% था.
CISCE ICSE ISC Result 2023: डिजीलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर डिजिलॉकर ऐप में लॉग इन करें.
‘प्रोफाइल’ पेज पर पहुंचें और अपना आधार नंबर सिंक करें.
यदि आपका डिजिलॉकर खाता पहले से ही आपके आधार नंबर का उपयोग करके बनाया गया है, तो दोबारा सिंक न करें.
बाएं साइडबार पर, ‘पुल पार्टनर डॉक्यूमेंट्स’ बटन पर क्लिक करें.
अगली स्क्रीन पर पहली ड्रॉपडाउन से ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ को सेलेक्ट करें.
अगले ड्रॉपडाउन में मार्कशीट विकल्प चुनें, जैसे आईसीएसई/आईएससी मार्कशीट, माइग्रेशन या पासिंग.
ICSE या ISC एडमिट कार्ड पर उल्लिखित उत्तीर्ण होने के वर्ष और रोल नंबर जैसे विवरण दर्ज करें.
ICSE/ISC डिजिटल मार्कशीट या सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए ‘गेट डॉक्यूमेंट’ पर क्लिक करें.
‘सेव टू लॉकर’ बटन पर क्लिक करके इन दस्तावेजों को अपने डिजिलॉकर अकाउंट में सेव करें.
ये भी पढ़ें…
CISCE 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आज cisce.org पर करेगा जारी, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Board Results, CISCE
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:22 IST









