Bhagalpur: खुशखबरी! TMBU से 12 प्राइवेट बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन देने पर लगी मुहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम सिंह/भागलपुर. जिले में शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. कई बीएड कॉलेज के ऑप्शन मिलेंगे. दरअसल,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में आयोजित हुए सिंडिकेट की बैठक में सर्वसम्मति से 12 निजी बीएड कॉलेजों को छात्र और संस्था हित को ध्यान में रखते हुए स्थाई संबंधन देने के मामले में हरी झंडी दी गई. इससे छात्र और विश्वविद्यालय दोनों को फ़ायदा मिलेगा.

टीएमबीयू के कुलपति प्रो. जवाहर लाल ने कहा कि छात्रहित और संस्थाहित को ध्यान में रखकर तथा नैक एक्रिडिटेशन को मद्देनजर रखते हुए 12 निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन के मुद्दे पर सिंडिकेट की बैठक में विचारोपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और स्थाई संबंधन प्रदान करने को लेकर मंजूरी दी गई. इन संस्थानों को स्थाई संबंधन मिल जाने के उपरांत यूजीसी 2एफ 12बी मिलता है और इसके पश्चात ही कोई महाविद्यालय नैक से एक्रिडिटेशन के लिए पात्रता रखता है.

एनसीटीई के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में निर्णय
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी- 2020) के अंतर्गत भी सभी महाविद्यालयों को नैक से मूल्यांकन करवाना अनिवार्य है. साथ ही एनसीटीई के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में भी निजी बीएड कॉलेजों को स्थाई संबंधन देने का निर्णय लिया गया. हालांकि सिंडिकेट ने यह निर्णय लिया की गत दिनों एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे को पारित नहीं किया गया था. इसलिए अब फिर से इस मामले को एकेडमिक काउंसिल की होने वाली आगामी बैठक में रखा जाएगा. ताकि एकेडमिक काउंसिल से भी स्थाई संबंधन के मामले को पारित कराया जा सके.

Tags: Bhagalpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें