पाकिस्‍तान को World Cup जिताया, टीम से बेइज्‍जत कर निकाला, 14 खिलाड़ियों से गिड़गिड़ाया था यह दिग्गज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एक और वर्ल्‍ड कप खेलना चाहता था बैटर
लेकिन साजिश कर टीम से कर दिया गया बाहर

नई दिल्‍ली. अगर कोई कामयाबी और प्रसिद्धि के सातवें आसमान पर बिठाया गया हो और एकाएक उसे जमीन पर जोर से पटक दिया जाए, वो भी इस तरह कि उसे सीधा खड़े होने के लिए औरों से मदद मांगनी पड़े तो इसे क्या कहा जाए? इसे कहा जाएगा जावेद मियांदाद. पाकिस्तान का वह दिग्गज खिलाड़ी जिसे वनडे वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने पर खुद राष्ट्रपति ने देश के तीसरे सबसे बड़े अवॉर्ड से नवाजा था, लेकिन सालभर में ही अपमानजनक तरीके से दिग्‍गज बैटर को टीम से बाहर निकाल दिया गया.

1992 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से था. पाकिस्तान को महामुकाबले तक लाने में जिसने अहम रोल अदा किया वह जावेद मियांदाद ही थे. फाइनल में भी जावेद मियांदाद ने 58 रन बनाए और पाकिस्तान 22 रन से मैच जीत गया. पूरे वर्ल्ड कप में जावेद मियांदाद 8 मैचों में 5 अर्धशतक समेत कुल 437 रन बनाकर सेकेंड टॉप स्कोरर रहे. इसी साल पाकिस्तान के राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने जावेद को देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड सितारा-ए-इम्तियाज से नवाजा. हालांकि, जावेद मियांदाद को एक साल में ही खराब प्रदर्शन की वजह बताकर नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया.

एक-एक खिलाड़ी से लगाई गुहार
अगले 3 साल यानी 1996 तक जावेद मियांदाद टीम से बाहर ही रहे. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर बासित अली ने इस बाबत खुलासा किया था कि 1996 वर्ल्ड कप के लिए घोषित 14 सदस्यीय टीम में मियांदाद को जगह नहीं दी गई थी. अपना छठा वर्ल्ड कप खेलने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए मियांदाद ने टीम के कप्तान वसीम अकरम से गुहार लगाई.

15 दिन में आई आंधी, IPL में अभी मचेगी और तबाही, इस बार बन जाएगा नया कीर्तिमान!

इतना ही नहीं जावेद ने टीम के बाकी 13 खिलाड़ियों में से हर एक के पास जाकर अपनी जगह उन्हें रखे जाने की मिन्नतें की. आखिर में बासित अली ने अपना नाम वापस लेकर मियांदाद को टीम में जगह मिलने का रास्ता साफ किया. बासित अली ने मियांदाद के खिलाफ इस कार्रवाई के पीछे पूर्व कप्तान और पाकिस्तान के पीएम रहे इमरान खान का होना बताया था.

Tags: Javed Miandad, ODI World Cup, Pakistan cricket team

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें