जी20 संस्कृति कार्यसमूह की भुवनेश्‍वर में होने वाली दूसरी बैठक इसलिए होगी खास, जानें वजह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भुवनेश्‍वर. जी20 संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक सोमवार से भुवनेश्‍वर, ओडिशा में आयोजित की जा रही है, जो 17 मई तक चलेगी. इस बैठक में जी20 के सदस्य देशों, अतिथि राष्ट्रों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. इस मौके पर आयोजित रेत कला प्रदर्शनी खास होगी, जिसका उद्घाटन केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी और केन्द्रीय संस्कृति और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे.

संस्कृति कार्य समूह की बैठकें, मुख्य रूप से भारत की जी20 अध्यक्षता में संस्कृति संबंधित 4 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित हैं. इनमें सांस्कृतिक संपदा का संरक्षण और पुनर्स्थापन, सतत भविष्य के लिए सजीव विरासत का उपयोग, सांस्कृतिक व रचनात्मक उद्योगों तथा रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए डिजिटल तकनीकों का लाभ उठाना हैं. इस बैठक शामिल प्रतिनिधियों के साथ संस्कृति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. मध्‍य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित संस्कृति कार्य समूह की पहली बैठक को इसमें दिशा और गति मिलेगी.

पद्म श्री पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक द्वारा आज शाम को ओडिशा के पुरी बीच पर एक उत्कृष्ट रेत कला प्रदर्शनी बनाई जा रही है. जिसका विषय ‘संस्कृति सभी को एकसूत्र से जोड़ती है’ इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे. प्रतिनिधियों की यात्रा के दौरान, उनके सांस्कृतिक अनुभवों के लिए भ्रमण कराया जाएगा. इनमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल कोणार्क सूर्य मंदिर तथा उदयगिरि गुफाओं जैसे विरासत स्थलों की यात्रा शामिल है. प्रतिनिधियों को ओडिशा के स्थानीय नृत्य जैसे आदिवासी (सिंगारी), संबलपुरी, ओडिसी और गोटीपुआ का भी आयोजन किया गया है.

इस मौके पर भुवनेश्वर में कला भूमि – ओडिशा शिल्प संग्रहालय में ‘सस्टेन: द क्राफ्ट इडिओम’ नामक एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा. प्रदर्शनी का विषय ‘सतत भविष्य के लिए जीवित विरासत का उपयोग’ होगा. इसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ केन्‍द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नित्यानंद राय सोमवार करेंगे. यह प्रदर्शनी 16 से 22 मई तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी.

Tags: Bhubaneswar news, G20, G20 Summit

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें